{"_id":"5c6bde15bdec224a611c1cb4","slug":"annu-kapoor-birthday-special-story-know-about-struggle-in-film-industry","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चूरन-चाय और लॉटरी बेचने के बाद अन्नू कपूर को ऐसे मिला था ब्रेक, अपनी ही बीवी से होटल में मिलते थे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
चूरन-चाय और लॉटरी बेचने के बाद अन्नू कपूर को ऐसे मिला था ब्रेक, अपनी ही बीवी से होटल में मिलते थे
Wed, 20 Feb 2019 07:51 AM IST
sapna singla
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: sapna singla
Updated Wed, 20 Feb 2019 07:51 AM IST
विज्ञापन
annu kapoor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाने-माने एक्टर, प्रेजेंटर और सिंगर अन्नू कपूर बॉलीवुड के उन कलाकारों में से हैं जो फिल्मों में लीड रोल में ना होने बावजूद नोटिस किए जाते हैं। जिस फिल्म में काम करते हैं वो हिट हो या फ्लॉप लेकिन अन्नू कपूर का किरदार दमदार होता है। फिल्मों से इतर टीवी शो की बात करें तो जिस शो को वो होस्ट करते हैं वो अरसे तक याद किया जाता है । अन्नू कपूर को जो किरदार मिलता है उसे जीवंत बना देते हैं।
अन्नू कपूर
- फोटो : self
अन्नू कपूर का शो 'सुहाना सफर' काफी फेमस है। इस शो में अन्नू कपूर फिल्मी दुनिया की कुछ अनकही कहानियां सुनाते हैं। सभी फिल्मी सितारों के किस्से सुनाने वाले अन्नू कपूर की कहानी शायद किसीन ने नहीं सुनी होगी। आज हम अन्नू कपूर की जिंदगी के कुछ अनकहे किस्से लाए हैं। अन्नू कपूर का जन्म एक पंजाबी परिवार में हुआ था और उनकी मां बंगाली थीं। अन्नू कपूर के पिता पारसी थिएटर कंपनी चलाते थे।
annu kapoor
- फोटो : SELF
जो शहर-शहर जाकर गली-नुक्कड़ पर परफॉर्म करते थे। इसी वजह से अन्नू के परिवार को नौटंकीवाला भी कहा जाता था। अन्नू कपूर की मां एक क्लासिकल डांसर थीं। अन्नू घर में आर्थिक तंगी होने के कारण अपनी पढ़ाई नहीं पूरी कर पाए। उनकी मां 40 रुपए की सैलरी पर एक स्कूल में पढ़ाती थीं। अन्नू आईएएस ऑफिसर बनना चाहते थे लेकिन पढ़ाई पूरी ना हो पाने की वजह से ऐसा नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
अन्नू कपूर
उन्होंने अपने परिवार की आर्थिक मदद के लिए चाय का स्टॉल लगाया। जब ये काम नहीं चला तो चूरन के नोट बेचा करते थे। इतना ही नहीं अन्नू लॉटरी टिकट भी बेचते थे। पढ़ाई के बाद अन्नू कपूर ने अपने पिता की कंपनी ज्वॉइन कर ली। साथ ही दिल्ली के नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में एडमिशन ले लिया। एक थिएटर में प्ले के दौरान अन्नू कपूर ने 23 साल की उम्र में 70 साल के बुड्ढे का रोल निभाया था।
विज्ञापन
अन्नू कपूर
इस नाटक को देखने के लिए फिल्म मेकर श्याम बेनेगल भी पहुंचे थे। उन्हें अन्नू की परफॉर्मेंस बहुत पसंद आई। उन्होंने अन्नू को तारीफों भरा पत्र लिखा और मिलने को बुलाया। अन्नू कपूर ने अपने करियर की शुरुआत श्याम बेनेगल की फिल्म 'मंदी' से की थी। अन्नू कपूर कभी लीड एक्टर के तौर पर नजर नहीं आए लेकिन उन्होंने अपने अभिनय की छाप हमेशा छोड़ी। फिल्मों के अलावा अन्नू कपूर ने कई टीवी शो होस्ट किए हैं। अन्नू कपूर को हिंदू शास्त्रों का भी ज्ञान है।