फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन वजहों से श्रीदेवी की मौत पर उठने लगे थे सवाल, बोनी कपूर पर भी लोग करने लगे थे शक

Wed, 20 Feb 2019 07:50 AM IST
shubham एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shubham Updated Wed, 20 Feb 2019 07:50 AM IST
विज्ञापन
know the death rumors Sridevi Death
Sridevi
बीते साल 24 फरवरी को जब श्रीदेवी के निधन की खबर आई तो पूरा बॉलीवुड शोक में डूब गया। श्रीदेवी को बॉलीवुड की पहली फीमेल सुपर स्टार कहा गया। श्रीदेवी की पर्दे पर मौजूदगी हमेशा हीरो पर भारी पड़ी। उनकी फैन फॉलोइंग किसी बड़े हीरो से कम नहीं थी। अपने एक्टिंग का लोहा मनवा देने वाली श्रीदेवी ने पांच फिल्मफेयर पुरस्कार भी प्राप्त किये। श्रीदेवी की मौत कई वजहों से संदेह में रही, लेकिन बाद में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सब कुछ साफ हो गया


जानिए वो कारण जिनकी वजह से श्रीदेवी की मौत को लेकर कई सवाल उठे
know the death rumors Sridevi Death
sridevi

जब श्रीदेवी का निधन हुआ था तो कई बार उनके मौत की वजह बदल गई थी । पहले खबर आई कि श्रीदेवी का निधन कार्डियक अरेस्ट से हुआ था । जबकि श्रीदेवी के देवर संजय कपूर ने बताया कि उन्हें पहले से कोई दिल की बीमारी नहीं थी। श्रीदेवी अपनी फिटनेस को लेकर काफी सजग रहती थीं। 

know the death rumors Sridevi Death
sridevi

इसके बाद फॉरेंसिक रिपोर्ट में कहा गया कि उन्हें हार्ट अटैक आया था । पहले मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट माना जा रहा था। बाद में शरीर में जहर की जांच के लिए टॉक्सीलॉजी टेस्ट भी किया गया था। मगर टेस्ट में साफ हुआ कि श्रीदेवी की मौत पूरी तरह प्राकृतिक थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
know the death rumors Sridevi Death
श्रीदेवी - फोटो : SELF

इसके बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कहा गया कि श्रीदेवी की मौत शराब के नशे में बाथटब में डूबने से हुई। दुबई पुलिस ने पूरी जांच के बाद ये रिपोर्ट सौंपी थी । पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद भी श्रीदेवी की मौत पर सवाल उठते रहे । कुछ अफवाहें भी उड़ीं जिन्हें बाद में झूठा बताया गया । 

विज्ञापन
know the death rumors Sridevi Death
Sridevi

श्रीदेवी की एक करीबी ने बताया कि वो हमेशा सुंदर दिखना चाहती थीं । इसलिए उन्होंने कई सर्जरी करवाई थीं । उन पर सुंदर दिखने का बहुत प्रेशर था । श्रीदेवी ने 29 बार अपनी खूबसूरती को निखारने के लिए इसका सहारा लिया था । आखिरी सर्जरी में गड़बड़ी होने की वजह से उन्हें कई दवाईयां भी लेनी पड़ रही थीं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed