फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अब प्रिया प्रकाश के खिलाफ महाराष्ट्र में दर्ज हुई शिकायत, गाने को लेकर बोली गई ऐसी बात

Sat, 17 Feb 2018 02:45 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 17 Feb 2018 02:45 PM IST
विज्ञापन
another complaint against priya prakash varrier and the song of oru adaar love
priya prakash varrier

प्रिया प्रकाश वारियर ने अपनी आंखों और अदाओं से लाखों दिलों को घायल कर दिया है और रातों रात मशहूर हो गई हैं। प्रिया की डेब्यू फिल्म 'ओरू अदार लव' का गाना  Manikya Malaraya Poovi लोगों की जुबान पर चढ़ गया है लेकिन यह गाना मशहूर होते ही कानूनी पचड़े में भी फंस गया है। पहले हैदराबाद के मुस्लिम यूथ ने प्रिया प्रकाश और गाने के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी और अब महाराष्ट्र में इसके खिलाफ शिकायत की गई है। 

another complaint against priya prakash varrier and the song of oru adaar love
priya prakash warrier - फोटो : self

महाराष्ट्र में यह शिकायत 'जनजागरण समिति' के कुछ लड़कों ने की है। समिति के अध्यक्ष मोहसिन अहमद ने पीटीआई से बातचीत में बताया- 'यह मुस्लिमों की भावनाएं आहत करने के लिए जानबूजकर उठाया गया कदम है। हम चाहते हैं कि आईपीसी की धारा 295 के तहत प्रिया वारियर, फिल्म निर्देशक ओमर लुलु और प्रोड्यूसर के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए। 

another complaint against priya prakash varrier and the song of oru adaar love
priya prakash varrier

द इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक जिंसी पुलिस स्टेशन के अधिकारी फहीम हाशमी ने पुलिस शिकायत की बात पर सहमति जताई है। हाशमी ने कहा- 'हमें एक शिकायत मिली है जिसमें कहा गया है कि समुदाय विशेष की भावनाएं आहत हुई हैं। हम इस मामले को उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाएंगे और निर्देशों के अनुसार कार्रवाई करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
another complaint against priya prakash varrier and the song of oru adaar love
priya prakash varrier

आपको बता दें कि इससे पहले हैदराबाद में फिल्म के मेकर उमर लूलू और प्रिया प्रकाश पर मुस्लिमों की भावनाएं आहत करने का आरोप लगाया गया है। शिकायत में कहा गया कि गाने को अंग्रेजी में अनुवाद करेंगे तो वो मुस्लिमों के पैगंबर की बेइज्जती करता हुआ प्रतीत होता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed