सब्सक्राइब करें

आदर जैन की फिल्म 'हैलो चार्ली' का एक और शेड्यूल खत्म, घरवालों के पास लौटकर खूब मनाई खुशियां

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: shrilata biswas Updated Sat, 08 Aug 2020 03:57 PM IST
विज्ञापन
Another schedule of Adar Jain film Hello Charlie is over
आदर जैन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अपनी आने वाली फिल्म ‘हैलो चार्ली’ की शूटिंग के लिए सेल्फ क्वारंटीन में रह रहे आदर जैन के लिए फिल्म का मौजूदा शेड्यूल खत्म होना दोगुनी खुशी का सबब बन गया है। एक तो उनकी इस फिल्म का सारा काम सही तरीके से आगे बढ़ रहा है, वहीं शूटिंग का शेड्यूल खत्म हो जाने के चलते वह अपना जन्मदिन अपने घर वालों के साथ मना सके। आदर जैन की गिनती हिंदी सिनेमा के उन उभरते सितारों में हो रही है, जिन पर तमाम निर्माताओं की निगाहें टिकी हैं।

Another schedule of Adar Jain film Hello Charlie is over
आदर जैन - फोटो : सोशल मीडिया

आदर कहते हैं, “इस साल मेरा बर्थडे और भी स्पेशल रहा क्योंकि मुझे अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिला और यह घर पर मनाया गया एक बहुत ही निजी समारोह था।'' महामारी के चलते अपने शूटिंग शेड्यूल के दौरान अतिरिक्त सावधानी बरतते हुए वह अपने माता-पिता के साथ नहीं रह रहे थे।

Another schedule of Adar Jain film Hello Charlie is over
आदर जैन - फोटो : सोशल मीडिया

लॉकडाउन के दौरान घरवालों का लंबा साथ मिलने के बारे में चर्चा चलने पर आदर कहते हैं, “इस लॉकडाउन में मैंने अपने परिवार के साथ आम दिनों के मुकाबले ज्यादा वक्त बिताया है, जो वाकई बड़ा सुखद था।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Another schedule of Adar Jain film Hello Charlie is over
आदर जैन - फोटो : सोशल मीडिया

'मैंने अनुभव किया कि घर में मौजूद हर व्यक्ति अपना काम करने में बिजी रहता है और सबका अपना-अपना टाइम टेबल और शेड्यूल होता हैI आखिरकार हम सबने एक तालमेल बिठा लिया है और ढेर सारा समय एक साथ मिलकर बिता रहे हैं। हम सब खाना भी एक साथ बैठकर ही खाते हैं।'

विज्ञापन
Another schedule of Adar Jain film Hello Charlie is over
आदर जैन - फोटो : सोशल मीडिया

आदर ने अपने शूटिंग शेड्यूल को कुछ इस तरह से मैनेज किया कि वह बर्थडे पर अपने माता-पिता के साथ मौजूद रह सके। ‘हैलो चार्ली’ के वर्तमान शूटिंग शेड्यूल के दौरान वह अपने घर से बाहर ठहरे हुए थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed