बॉलीवुड सेलेब्स सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। ऐसे में सेलेब्स के फैंस भी उनसे जुड़ी जानकारियों के लिए उन्हें फॉलो करते हैं। कई बार तो यूजर्स सितारों को खूब ट्रोल भी करते हैं। हाल ही में ऐसा ही कुछ हुआ लिरिक्स राइटर जावेद अख्तर के साथ। लेकिन जावेद अख्तर ने भी बता दिया कि उन्हें ट्रोल करना इतना आसान नहीं है।
जावेद अख्तर ने साझा की रक्षाबंधन की तस्वीर, ट्रोल करने की कोशिश कर रहे यूजर को दिया करारा जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जावेद अख्तर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो अक्सर अपनी हर बात मुखर रूप से लोगों के सामने रखते हैं। दिग्गज लेखक जावेद को उनकी बेबाकी के लिए जाना जाता है। सोशल मीडिया पर अक्सर लोग जावेद अख्तर को ट्रोल करने की कशिश करते रहते हैं। लेकिन जावेद अख्तर भी ऐसे लोगों के करारा जवाब देते हैं और उनकी बोलती बंद कर देते हैं।
हाल ही में रक्षाबंधन के मौके पर जावेद अख्तर ने अपने बेटे फरहान अख्तर और बेटी जोया अख्तर की तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में जोया फरहान को राखी बांधती हुई नजर आ रही थीं। तस्वीर के साथ जावेद ने लिखा, 'फरहान, जोया और राखी।' जावेद की इस तस्वीर पर एक यूजर ने उन्हें ट्रोल करने की कोशिश की।
Farhan , Zoya and a Rakhi pic.twitter.com/HQmX828SkQ
यूजर ने इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा, 'लेकिन आपका परिवार तो नास्तिक है। तो फिर ये विश्वास कहां से आया कि राखी का धागा बांधने के बाद भाई अपनी बहन की रक्षा करता है। ये तो एक हिंदू धार्मिक बिलीफ है।' यूजर के इस सवाल पर जावेद अख्तर भी चुप ना रहे। जावेद ने रिप्लाई करते हुए लिखा, 'हमारे लिए रक्षाबंधन भारतीय संस्कृति का एक बहुत खूबसूरत ट्रैडिशन है।'
But your family is Atheists. Then how come this faith that a Rakhi Thread tied by a sister will protect a brother? It's a Hindu religious belief.
वैसे बता दें कि जावेद अख्तर कभी भी कोई पोस्ट साझा करते हैं तो ट्रोलर्स के निशाने पर आ ही जाते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि जावेद हर बात का जवाब बड़ी ही बेबाकी से देते हैं। हालांकि जावेद खुद इन ट्रोलर्स को बेहतरीन तरीके से जवाब देकर चुप कर कर देते हैं।
पढ़ें: अभिषेक बच्चन ने दी कोरोना वायरस को मात, ट्वीट कर कहा- 'मैंने कहा था ना मैं इसे हरा दूंगा'