अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन को दो महीने होने जा रहे हैं। उनके फैंस लगातार सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और वीडियोज साझा कर रहे हैं। इस बीच सुशांत की थ्रोबैक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें उनके साथ अभिनेत्री कृति सेनन हैं।
कृति सेनन के साथ सुशांत सिंह राजपूत की थ्रोबैक तस्वीर वायरल, फिल्म के सेट से ली थी सेल्फी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुशांत और कृति ने फिल्म राब्ता में साथ काम किया था। दोनों की केमेस्ट्री को लोगों ने खूब पसंद किया था। बताया जा रहा है तस्वीर फिल्म राब्ता के सेट से गई थी। जिसमें कृति ने हाथों से चेहरे को ढक रखा है। वहीं सुशांत ने एक हाथ में कैन पकड़ रखा है और दूसरे हाथ से सेल्फी ले रहे हैं।
फिल्म राब्ता के दौरान सुशांत और कृति के बीच अच्छी बॉन्डिंग देखी गई थी। उस दौरान दोनों के अफेयर की खबरें भी आई थीं हालांकि दोनों में से किसी ने इस पर कोई बात नहीं की। सुशांत का निधन उनके लिए सदमे की तरह था। कृति सोशल मीडिया पर अभिनेता को याद करते हुए कई पोस्ट साझा कर चुकी हैं। हाल ही में कृति ने कुछ ऐसा लिखा जिसे रिया चक्रवर्ती से जोड़कर देखा जा रहा है।
अपने पोस्ट में कृति सेनन ने किसी के नाम का जिक्र नहीं किया। उन्होंने लिखा, 'यह एक धुंधला बादल है जिसमें कुछ साफ दिखाई नहीं दे रहा है, लेकिन वह कहते हैं ना कि सच सूरज की रोशनी की तरह हमेशा साफ होता है, इसलिए कोई अटकलें मत लगाओ। थोड़ा धैर्य रखो।'
A post shared by Kriti (@kritisanon) on
सुशांत के निधन के बाद कृति ने कविता के जरिए अपने दिल की बात कही थी। उन्होंने लिखा, 'और एक झूठी हंसी के बीच वह आगे बढ़ने का दिखावा करता है, उसकी आंखों के शेड वास्तविकता के आंसू हैं और उसके सभी भ्रमों को तोड़ता है।'