फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत सिंह राजपूत केस: महाराष्ट्र सरकार ने CBI जांच का जताया विरोध, बिहार पुलिस पर उठाए ये सवाल

Sat, 08 Aug 2020 03:31 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sat, 08 Aug 2020 03:31 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case Maharashtra Government oppose move to hand over probe of actor death to CBI
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : इंस्टाग्राम

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच को लेकर हर दिन नए घटनाक्रम सामने आ रहे हैं। हाल ही में केंद्र सरकार ने उनकी मौत की जांच सीबीआई से करवाने की मंजूरी दे दी है। जिसका बहुत से लोगों ने स्वागत किया है, लेकिन अब महाराष्ट्र सरकार ने इस मामले में सीबीआई जांच का विरोध जताया है। साथ ही सुप्रीम कोर्ट में जवाब दाखिल किया है।

Sushant Singh Rajput death case Maharashtra Government oppose move to hand over probe of actor death to CBI
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया रिपोट्स की माने तो शनिवार को महाराष्ट्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में जवाब दाखिल किया है। जिसमें उन्होंने बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की सीबीआई जांच का विरोध जताया है। महाराष्ट्र सरकार ने सील बंद लिफाफे में जांच की प्रगति रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की है। रिपोर्ट दाखिल करते हुए महाराष्ट्र सरकार ने अपने जवाब में बिहार सरकार पर कई आरोप लगाए हैं। 

Sushant Singh Rajput death case Maharashtra Government oppose move to hand over probe of actor death to CBI
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

बिहार सरकार पर आरोप लगाते हुए महाराष्ट्र सरकार ने कहा है कि इस मामले में बिहार सरकार ने नियमों के खिलाफ जाकर काम किया है। बिहार सरकार के पास केवल जीरो एफआईआर दर्ज करने का अधिकार था। जिसको दर्ज कर हमारे पास भेजना चाहिए था, लेकिन एफआईआर दर्ज कर बिहार पुलिस ने जांच शुरू कर दी इसका उनके पास कोई अधिकार नहीं था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case Maharashtra Government oppose move to hand over probe of actor death to CBI
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media

महाराष्ट्र सरकार ने अपने आरोप में आगे कहा, जब जांच ही गैरकानूनी है तो बिहार सरकार सीबीआई जांच की अनुशंसा कैसे कर सकती है। केंद्र सरकार ने भी सीबीआई जांच की सिफारिश मान कर गलत किया है। केंद्र सरकार का बिहार की अनधिकृत सिफारिश मानना केंद्र-राज्य संबंधों की संवैधानिक मर्यादा के खिलाफ है। 

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case Maharashtra Government oppose move to hand over probe of actor death to CBI
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि बीते दिनों सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार से मुलाकात कर बेटे की मौत की सीबीआई जांच करवाने का अनुरोध किया था। इसके बाद बिहार सरकार ने केंद्र से सुशांत सिंह राजपूत की मौत की सीबीआई से जांच करवाने की सिफारिश की थी, जिसको केंद्र सरकार ने मंजूर कर लिया है। ऐसे में अभिनेता की मौत का मामला अब सीबीआई के पास पहुंच गया है। 

पढ़ें: अंकिता लोखंडे ने साझा की सुशांत की मां की तस्वीर, कमेंट करने से खुद को रोक नहीं पाई दिवंगत अभिनेता की बहन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed