फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anshuman Jha : 'लकड़बग्घा' फेम अंशुमन झा ने दोबारा रचाई शादी, दिवंगत मां की इच्छा को किया पूरा

Thu, 16 Mar 2023 05:52 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Thu, 16 Mar 2023 05:52 PM IST
सार

'लकड़बग्घा' फेम अंशुमन झा ने दोबारा शादी रचाई है। एक्टर ने मां की इच्छा को पूरा करते हुए पोस्ट साझा कर इसकी जानकारी दी है। 

विज्ञापन
Anshuman Jha marries wife Sierra for second time Know the Reason
अंशुमन झा - फोटो : सोशल मीडिया

'लकड़बग्घा' फेम एक्टर अंशुमन झा ने दूसरी बार शादी रचा ली है। दिलचस्प बात ये है कि इस बार भी उन्होंने अपनी पत्नी सिएरा विंटर्स के साथ ही सात फेरे लिए हैं। अक्टूबर 2022 में ऑफिशियल तौर पर ब्याह रचाने वाला ये कपल अब मिथिला रीति-रिवाजों के साथ एक-दूजे का हो गया है। 

Anshuman Jha marries wife Sierra for second time Know the Reason
अंशुमन झा - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, अंशुमन झा ने अपनी दिवंगत मां की इच्छा पूरी की है। एक्टर ने मां की इच्छा के मुताबिक, सिएरा विंटर्स से मिथिला रीति-रिवाज से ब्याह रचाया है। इस बात की जानकारी अंशुमन ने बकायदा पोस्ट कर दी है। शादी की फोटोज में जोड़े की खुशी देखते ही बन रही है।

Anshuman Jha marries wife Sierra for second time Know the Reason
अंशुमन झा - फोटो : सोशल मीडिया

अंशुमन झा ने पत्नी सिएरा विंटर्स के साथ शादी की तस्वीरों को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'ब्रह्मांड से सबसे अच्छा जन्मदिन का उपहार। उससे फिर से शादी की। इस बार एक पारंपरिक वैदिक शादी- जो मां चाहती थीं।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Anshuman Jha marries wife Sierra for second time Know the Reason
अंशुमन झा - फोटो : सोशल मीडिया

अंशुमन के इस पोस्ट के बाद से ही बधाइयों का तांता लग गया है। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा है, 'मुझे बहुत खुशी है कि आपने मिथिला रीति-रिवाज से शादी रचाई। भगवान आप दोनों को हमेशा खुश रखें।' दूसरे ने लिखा है,'वाह! क्या जोड़ी है।' ऐसे ही बाकी फैंस भी जोड़े की बॉन्डिंग पर हार्ट और लव वाला इमोजी ड्रॉप करते नजर आए हैं।

विज्ञापन
Anshuman Jha marries wife Sierra for second time Know the Reason
अंशुमन झा - फोटो : सोशल मीडिया

बताते चलें कि अंशुमन झा और सिएरा विंटर्स ने सगाई के दो साल बाद बीते साल अक्टूबर महीने में अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना में शादी रचाई। वहीं अब कपल मिथिला रीति-रिवाज से वापस से शादी के बंधन में बंध गया है। बता दें कि 15 मार्च 1985 को प्रयागराज में जन्में अंशुमन झा फिल्मों के साथ-साथ टीवी शो और थिएटर की दुनिया में भी काफी ज्यादा एक्टिव हैं। अंशुमन ने महज 13 वर्ष की उम्र से थिएटर में काम शुरू कर दिया था। एक्टर चौरंगा, लव सेक्स और धोखा, मौना डार्लिंग, अंग्रेजी में कहते हैं जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed