फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनुभव सिन्हा के ट्वीट पर मचा बवाल, भड़के अशोक पंडित ने कहा- 'देश के टुकड़े करने वालों को फंड बंद करिए'

Sat, 06 Jun 2020 10:11 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sat, 06 Jun 2020 10:11 AM IST
विज्ञापन
anubhav sinha and ashoke pandit twitter war said stop funding tukde tukde gang
अनुभव सिन्हा, अशोक पंडित - फोटो : सोशल मीडिया

'मुल्क' और 'आर्टिकल 15' जैसी फिल्में बनाने वाले निर्देशक अनुभव सिन्हा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। अब उनके एक ट्वीट पर काफी बवाल मचा हुआ है। अनुभव सिन्हा ने देश के लोगों को एक चुनौती दी कि अमेरिकी पुलिसकर्मियों की तर्ज पर अल्पसंख्यकों के सामने घुटने पर झुककर मांफी मांगते हैं। इस ट्वीट के बाद फिल्ममेकर अशोक पंडित ने उन्हें घेर लिया।

anubhav sinha and ashoke pandit twitter war said stop funding tukde tukde gang
अनुभव सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया

अनुभव सिन्हा ने ट्वीट में लिखा, 'मैं हिंदुस्तानियों को चैलेंज करता हूं, एक तारीख तय करो और देश के अल्पसंख्यकों के सामने एक घुटने पे झुक के दिखाओ। करते हो दो अक्टूबर को? माफी मांगते हैं इतने सालों की। ट्विटर-फेसबुक से आगे निकलो।'

anubhav sinha and ashoke pandit twitter war said stop funding tukde tukde gang
अशोक पंडित - फोटो : सोशल मीडिया

अनुभव सिन्हा को जवाब देते हुए अशोक पंडित ने एक के बाद एक तीन ट्वीट कर डाले। अशोक पंडित ने लिखा, 'चलिए कश्मीर से शुरुआत करिए और वहां के मुसलमानों के घुटने टिकवा कर माफी मंगवाइए। चार लाख कश्मीरी हिन्दुओं को बेघर किया है उन लोगों ने। फिर गांधी परिवार के घुटने टिकवा देना सिखों के नरसंहार के लिए। लंबी लिस्ट है भेजता रहूंगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
anubhav sinha and ashoke pandit twitter war said stop funding tukde tukde gang
अनुभव सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया

दूसरे ट्वीट में अशोक पंडित ने लिखा, 'दोस्त हम एक ऐसी इंडस्ट्री में काम करते हैं जहां हजारों मुसलमान, सिख, ईसाई, हिंदू और अन्य कौम के लोग एक साथ प्यार से काम करते हैं। ठीक इसी तरह देश में भी सब मिलकर रहते हैं। देश के टुकड़े करने वालों को फंड करना बंद कर दीजिए।' इस पर अनुभव सिन्हा ने जवाब देते हुए लिखा कि 'जी अवश्य, मैं अखबार दोबारा पढ़ता हूं। मेरी त्रुटि होगी, मुझसे ही छूट गया होगा कुछ।'

विज्ञापन
anubhav sinha and ashoke pandit twitter war said stop funding tukde tukde gang
अशोक पंडित - फोटो : सोशल मीडिया

अशोक पंडित लिखते हैं, 'मैं हिंदुस्तानियों से विनती करता हूं, एक तारीख तय करो और देश के सारे अर्बन नक्सल, अवॉर्ड वापसी गैंग, किटी पार्टी पत्रकार, टुकड़े-टुकड़े गैंग को दो अक्टूबर को घुटने टिकवाकर माफी मंगवाओ। देश के लिए यह नासूर बन चुके हैं।' 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed