अलका याग्निक की बेटी सायशा की शादी 14 दिसंबर को हुई है। शादी के एक हफ्ते बाद न्यूलीवेड कपल ने रिसेप्शन पार्टी रखी। इस पार्टी में बॉलीवुड से लेकर टीवी जगत की बड़ी हस्तियां शरीक हुईं। इस पार्टी में जहां सायशा अपनी मां अलका याग्निक के साथ जमकर पोज देती हुए नजर आईं तो वहीं पार्टी की रौनक अनूप जलोटा बने। 'बिग बॉस' से बेघर हो चुकीं जसलीन के खुलासे के बाद यह ऐसा पहला मौका था जब भजन सम्राट अनूप जलोटा किसी इवेंट में पहुंचे थे।
जसलीन के खुलासे के बाद अलका याग्निक की बेटी के रिसेप्शन में पहुंचे अनूप जलोटा, देखिए तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भजन सम्राट अनूप जलोटा अलका याग्निक की बेटी सायशा कपूर की रिसेप्शन पार्टी में ग्रे कलर का कोट-पैंट पहने हुए थे। कैमरा देखते ही जलोटा ने जमकर पोज दिए और पार्टी को खूब एन्जॉय किया। इस पार्टी में अनूप जलोटा के अलावा गोविंदा ,सोनू निगम, सुभाष घई, शबाना आजमी, जावेद अख्तर, हिमेश रेशमिया, आमिर अली पत्नी संजीदा शेख के साथ पहुंचे। अलका याग्निक की बेटी सायशा ने ब्वॉयफ्रेंड अमित देसाई संग सात फेरे लिए है।
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on
रिसेप्शन पार्टी में सायशा ने गोल्डन कलर का गाउन पहना हुआ था जबकि पति अमित देसाई काले रंग का कोट-पैंट पहने हुए थे। वहीं अलका नीले रंग की ड्रेस पहने हुई थीं। सायशा के प्री-वेडिंग कार्यक्रम 10 और 11 दिसंबर को आयोजित हुए थे जबकि शादी 14 दिसंबर को हुई थी। पिछले साल क्रिसमस वाले दिन ही सायशा और अमित की रिंग सेरेमनी हुई थी।
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on
A post shared by Alka Yagnik (@melodyqueenalkayagnik) on
मां अलका के बॉलीवुड में लंबे समय तक हिट रहने के बाद भी सायशा ने फिल्म जगत से दूरी बनाए रखी। सायशा ने सिंगिंग की ट्रेनिंग भी ली लेकिन सिनेमाजगत का रुख नहीं किया। सायशा 28 साल की हैं और मुंबई के अंधेरी में Boveda Bristro रेस्टोरेंट की को-ऑनर हैं। सायशा ने लंदन स्कूल ऑफ मार्केटिंग से एमबीए किया है। गायिका अलका ने शिलांग बेस्ड बिजनेसमैन नीरज कपूर से साल 1989 में शादी की थी। शादी के 26 साल होने के बाद भी दोनों अलग रहे हैं।
गौरतलब है कि इनके अलग रहने की वजह कोई झगड़ा और तलाक नहीं बल्कि दोनों ने काम को लेकर ऐसा किया है। इससे दोनों ने अपने काम पर अच्छे से फोकस बनाए रखा है। सायशा अलका याग्निक की इकलौती संतान हैं। अल्का ने बॉलीवुड में एक से एक हिट गाने दिए हैं जिनकी कोई गिनती ही नहीं है। अल्का ने 80 के दशक से बॉलीवुड में गाना शुरू किया था। उन्होंने सिंगर उदित नारायण और कुमार सानू संग सबसे ज्यादा रोमांटिक गाने गाए हैं।
A post shared by Alka Yagnik (@melodyqueenalkayagnik) on