{"_id":"5c1f5371bdec2256c93f7892","slug":"4-bollywood-actors-who-just-married-after-divorce","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तलाक लेते ही इन 4 बॉलीवुड स्टार्स ने ढूंढ लिया था नया साथी, एक ने तो फटाफट कर ली थी शादी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
तलाक लेते ही इन 4 बॉलीवुड स्टार्स ने ढूंढ लिया था नया साथी, एक ने तो फटाफट कर ली थी शादी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अरविंद अरविंद
Updated Sun, 23 Dec 2018 02:58 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Karan Singh Grover
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म इंडस्ट्री में शादी और तलाक दोनों ही आम बात हो चले हैं। जितना आसान यहां शादी करना माना जाता है उससे कई ज्यादा तलाक लेना है। ऐसे में फिल्म और टीवी जगत में ऐसे कई स्टार्स हैं जो एक से ज्यादा शादी कर चुके हैं। कुछेक तो ऐसे भी हैं जिन्होंने तलाक के बाद दूसरी शादी करने में जरा सी भी देरी नहीं की...तो आइए बात करतें है इन स्टार्स की...
2 of 5
himesh reshammiya and sonia
इस कड़ी में सबसे पहले बात करेंगे बॉलीवुड के मशहूर संगीतकार, गायक और अभिनेता हिमेश रेशमिया की। बता दें कि हिमेश ने अपनी पहली पत्नी कोमल को तलाक दे इसी साल के मई महीने में गर्लफ्रेंड सोनिया कपूर से शादी की थी। बता दें कि हिमेश ने कोमल से 1995 में शादी की थी और पिछले साल 2017 में तलाक दे दिया था।
3 of 5
रोडीज फेम रघु राम ने रचाई दूसरी शादी तो पहली पत्नी ने शेयर किया खूबसूरत मैसेज
इसके बाद बात करेंगे एमटीवी रोडिस से फेमस एक्टर रघु राम ने भी पहली पत्नी सुगंधा को तलाक दे दूसरी जीवनसंगिनी ढूंढने में देरी नहीं की। उन्होंने साल 2006 में सुगंधा से शादी की थी और 10 साल बाद साल 2018 में तलाक ले दूसरी शादी कर ली। बता दें कि रघु ने 12 दिसंबर को गर्लफ्रेंड नताली से शादी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सुमित व्यास
फिल्म वीरे दी वेडिंग में एक्ट्रेस करीना कपूर संग लीड रोल में नजर आए एक्टर सुमित व्यास ने भी तलाक ले तुरंत शादी कर ली। बता दें कि उन्होंने एक्ट्रेस शिवानी टंकसाले से शादी की थी और साल 2017 में उनसे तलाक ले 6 महीने के अंदर ही एक्ट्रेस एकता कौल से शादी कर ली।
विज्ञापन
5 of 5
Karan Singh Grover
आखिर में बात करेंगे बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस बिपाशा बसु और टीवी जगत के जाने-माने एक्टर करण सिंह ग्रोवर की। करण ने सबसे पहले एक्ट्रेस श्रद्धा निगम से शादी रचाई और उनके बाद टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट से ब्याह किया। लेकिन दोनों के साथ करण का रिश्ता लंबा नहीं चल पाया और उन्होंने आखिर में बिपाशा संग सात फेरे ले लिए। शादी से पहले दोनों फिल्म अलोन में एक साथ नजर आए थे। इस दौरान दोनों में प्यार हुआ और फटाफट शादी कर ली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।