{"_id":"5c1f4277bdec2256eb0d13f5","slug":"sonam-kapoor-trolled-by-users-after-post-this-picture","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इंस्टाग्राम पर इस पोस्ट की वजह से ट्रोल हुईं सोनम कपूर, यूजर्स बोले- 'आनंद अपनी बीवी को समझाओ...'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इंस्टाग्राम पर इस पोस्ट की वजह से ट्रोल हुईं सोनम कपूर, यूजर्स बोले- 'आनंद अपनी बीवी को समझाओ...'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sun, 23 Dec 2018 01:43 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सोनम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सोनम कपूर इन दिनों 'द जोया फैक्टर' के को-स्टार दलकीर सलमान के साथ शूटिंग में बिजी हैं। इसके अलावा सोनम सोशल मीडिया पर भी सबसे ज्यादा एक्टिव रहती हैं लेकिन कहीं न कहीं सोनम को इसकी कीमत भी चुकानी पड़ती है। सोनम लगभग हर दिन सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट के जरिए ट्रोल होती हैं।
2 of 5
सोनम
अभी एक दिन पहले ही सोनम कपूर ने एक फोटो पोस्ट की। फोटो को पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा- मैं ये देखकर बहुत खुश हूं कि एक्टर्स अपने नए आउटफिट्स की फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं। इससे नए डिजाइनर्स को बढ़ावा मिला है। सोनम ने अपनी बहन रिया कपूर को टैग करते हुए लिखा- मुझे खुशी होती है कि हमने ये ट्रेंड शुरू किया।
सोनम ने जैसे ही ये पोस्ट लिखा सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जाने लगा। यूजर्स उनके ओवर कॉन्फिडेंस का मजाक उड़ा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- "दुनिया के सारे फैशन ट्रेंड्स को तुमने ही शुरू किए हैं। एक ने लिखा- सोनम तुम कितनी ओवर कॉन्फिडेंट हो।"
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
sonam kapoor
इससे पहले भी अपने को स्टार दलकीर सलमान का बचाव कर सोनम ट्रोल हुई थीं। यूजर ने लिखा था- तुम ऐसे बात कर रही हो जैसे यूएस की प्रेसिडेंट तुम ही हो। वहीं कुछ ने लिखा- अगर अनिल कपूर तुम्हारे पिता नहीं होते तो तुम्हे कोई नहीं जानता। एक यूजर ने लिखा- रेगुलर तो मैडम ने ऐसे लिखा है जैसे एलिजाबेथ हो...
विज्ञापन
5 of 5
sonam kapoor
बता दें कि सोनम जल्द ही दलकीर सलमान के साथ 'द जोया फैक्टर' में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा सोनम कपूर अपने पिता अनिल कपूर के साथ जल्द ही फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' में स्क्रीन शेयर करने जा रहीं हैं। 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' अगले साल 1 फरवरी को रिलीज होने वाली है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।