कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते पूरे देश में लॉकडाउन जारी है, ऐसे में लोगों को घर से न निकलने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। हालांकि इसके बाद भी कई लोग किसी न किसी वजह से सड़क पर नजर आ रहे हैं। ऐसे में अभिनेता अनुपम खेर द्वारा शेयर किया गया एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
अनुपम खेर ने शेयर किया वीडियो, बच्चा बोला- 'मोदी अंकल ने बोला है घर से बाहर मत जाना'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल अनुपम खेर ने एक बच्चे का वीडियो शेयर किया है। वीडियो वाला बच्चन इस लॉकडाउन को लेकर काफी गंभीर है। इसके साथ ही इस वीडियो को शेयर करते हुए अनुपम खेर ने बच्चे की जमकर तारीफ भी की है। सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। याद दिला दें कि पीएम नरेंद्र मोदी ने 21 दिन के लॉकडाउन के लिए आदेश दिए थे।
वीडियो में बच्चे की मां पूछती हैं कि, "क्या हम ब्लॉसम्स जा सकते हैं। इसके जवाब में बच्चा कहता है- 'नहीं मैं तैयार नहीं हू, लॉकडाउन है। मोदी अंकल ने बोला है घर से बाहर मत जाना। इसलिए हमें घर के अंदर ही रहना होगा। उन्होंने बोला है नहीं जाना। सरकार मुझे ले जाएगी क्योंकि मोदी अंकल ने बोला है घर पर रहो।'"
A friend shared this video which is a MUST share one. This young chap has really taken the #Lockdown very seriously because #ModiUncle said so. You will love his cuteness as well as his commitment. Thank you my young friend!! You are the BESTEST!! 😍👏 #ModiUncle @narendramodi pic.twitter.com/svMjDHSMpk
इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कैप्शन में अनुपम ने लिखा, 'एक दोस्त ने इसे शेयर किया था जिसे मुझे जरुरी शेयर करना चाहिए। इस यंग बच्चे ने लॉकडाउन को काफी गंभीरता से लिया है क्योंकि मोदी अंकल ने कहा था। आपको ये क्यूटनेस और इसका कमिटमेंट काफी पसंद आएगी। शुक्रिया मेरे यंग दोस्त, तुम बेस्ट हो।'
गौरतलब है कि अनुपम खेर बॉलीवुड के उन सेलेब्स की लिस्ट में आते हैं जो किसी भी मुद्दे पर अपनी राय बेबाकी से रखते हैं। वहीं लॉकडाउन पर कोरोना पर भी अनुपम खेर कई बातें कर चुके हैं। हाल ही में उन्होंने दीया जलाओ और उसके पहले थाली बजाओ कार्यक्रम का सपोर्ट करते हुए फैंस से अपील की थी।