फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शजा मोरानी के बाद जोया मोरानी ने भी दी 'कोरोना' को मात, पिता करीम मोरानी अब भी अस्पताल में

Mon, 13 Apr 2020 02:25 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Mon, 13 Apr 2020 02:25 PM IST
विज्ञापन
Zoa Morani Discharge From Hospital As Her Corona Test Report Come Negative After Sister Shaza Morani
जोआ मोरानी - फोटो : Social Media

हाल ही में जाने माने फिल्म निर्माता करीम मोरानी की बेटी शजा मोरानी कोरोना पॉजिटिव आई थीं। जिसके बाद उनके पूरे परिवार का टेस्ट किया गया। परिवार के टेस्ट में पता लगा कि शजा मोरानी के अलावा उनकी बहन जोया मोरानी और पिता भी कोरोना पॉजिटिव हैं। जिसके बाद तीनों का ही इलाज चल रहा था। बीते दिन खबर आई थी कि शजा मोरानी का कोरोना टेस्ट निगेटिव निकला है। जिसके चलते उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। तो वहीं अब हाल ही में खबर आई है कि जोया मोरानी भी अब स्वस्थ हो गई हैं।

Zoa Morani Discharge From Hospital As Her Corona Test Report Come Negative After Sister Shaza Morani
जोआ मोरानी - फोटो : Social Media

कोरोना के कहर ने किसी को भी अछूता नहीं रखा। इस संक्रमण ने सेलिब्रिटीज को भी अपनी चपेट में ले लिया। लेकिन खुशी की खबर ये है कि ये सेलेब्स कोरोना से हो रही जंग को जीतकर वापस आए हैं। सबसे पहले सिंगर कनिका कपूर कोरोना पॉजीटिव हुई थीं। जिसके बाद उनका इलाज हुआ और अब वो पूरी तरह से ठीक हैं। तो वहीं अब शजा मोरानी और जोया मोरानी दोनों बहनें भी कोरोना से जंग जीतकर अपने घर वापस आ गई हैं। शजा मोरानी शनिवार को डिस्चार्ज हो गई थीं।

Zoa Morani Discharge From Hospital As Her Corona Test Report Come Negative After Sister Shaza Morani
जोआ मोरानी - फोटो : Social Media

तो वहीं अब करीम मोरानी की बड़ी बेटी जोया मोरानी ने भी कोरोना से जंग जीत ली है। इस बारे में जानकारी जोया ने खुद दी है। जोया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक खुद की एक तस्वीर साझा की है। तस्वीर के बैकग्राउंड में मेडिकल स्टाफ दिखाई दे रहा है। इसके साथ जोया ने कैप्शन में लिखा, 'अपने वॉरियर्स को अलविदा कहने का समय आ गया है। मैं उन्हें हमेशा अपनी प्रार्थनाओं में याद रखूंगी। अलविदा आईसीयू। अब घर जाने का समय है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Zoa Morani Discharge From Hospital As Her Corona Test Report Come Negative After Sister Shaza Morani
जोआ मोरानी - फोटो : Social Media

इसके अलावा जोया ने एक और स्टोरी के जरिए डॉक्टर्स और सरकार का शुक्रिया अदा किया है। जोया ने लिखा, 'सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद जिन्होंने हमारे लिए दुआ की। इस समय मैं अपने घर पर सेल्फ आइसोलेशन में हूं। सरकार और मेरे डॉक्टर्स के रूल्स को अच्छी तरह से फॉलो कर रही हूं।'

विज्ञापन
Zoa Morani Discharge From Hospital As Her Corona Test Report Come Negative After Sister Shaza Morani
शजा मोरानी - फोटो : Social Media

गौरतलब है कि जोया की बहन शजा मोरानी की भी दूसरी रिपोर्ट शुक्रवार को निगेटिव आई थी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी देने के लिए अगली रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा था। जो शनिवार को निगेटिव आई थी। जिसके बाद शजा को भी अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था। फिलहाल दोनों बहनें 14 दिन के सेल्फ आइसोलेशन पर हैं। तो वहीं दोनों के पिता और प्रोड्यूसर करीम मोरानी अब भी अस्पताल में ही हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed