फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमिताभ बच्चन समेत इन सितारों ने दी बैसाखी की बधाई, सुख शांति और सुरक्षा की मांगी दुआ

Mon, 13 Apr 2020 02:07 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 13 Apr 2020 02:07 PM IST
विज्ञापन
Baisakhi 2020 Amitabh bachchan To Hema Malini Wishes Fans Happy Baisakhi
बैसाखी की बधाई - फोटो : सोशल मीडिया

देशभर में आज (Baisakhi 2020) बैसाखी का पर्व मनाया जा रहा है। अन्नदाता किसान इस दिन अपनी फसल काटने की शुरुआत करते हैं। गर्मियों का आगाज होता है। लेकिन इस बार देशभर में कोरोना के संक्रमण को देखते हुए लॉकडाउन लगाया गया है। सोशल मीडिया पर लोग अपने भाई बंधुओं को बैसाखी की बधाई दे रहे हैं। बॉलीवुड कलाकारों ने भी इस खास मौके पर फैंस के लिए शुभकामनाएं भेजी हैं। आइए जानते हैं किसने क्या कहा है।

Baisakhi 2020 Amitabh bachchan To Hema Malini Wishes Fans Happy Baisakhi
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ बच्चन ने अपनी फिल्म 'सुहाग' के एक गाने 'तेरी रब ने बना दी जोड़ी' की एक तस्वीर शेयर करते हुए देशवासियों को बैसाखी पर्व की बधाई दी। अमिताभ ने लिखा, 'बैसाखी के पावन अवसर पर, लें बारम बार बधाई। ये दिन हर दिन मंगलमय हो, हम सब की यही दुहाई। हर्षित पल औ मधुमय जीवन, अपने घर मनाएं। सुख शांत सुरक्षित रहें सदा, ईश्वर से यही दुआएं।'
 

Baisakhi 2020 Amitabh bachchan To Hema Malini Wishes Fans Happy Baisakhi
Ajay Devgn - फोटो : Social Media
अजय देवगन ने लिखा- बैसाखी दी बधाईयां सबको। घर पर रहें, परिवार के साथ त्योहार मनाएं, दिल से सभी को प्यार। #HappyBaisakhi
 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Baisakhi 2020 Amitabh bachchan To Hema Malini Wishes Fans Happy Baisakhi
hema malini - फोटो : Twitter
ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने बैसाखी की बधाई देते हुए लिखा- आज तमिल नववर्ष है और बैसाखी भी। आइए हम एक नए कोरोना मुक्त साल के लिए प्रार्थना करें। जहां सभी सामान्य स्थिति हो, बिना किसी डर के।
 
विज्ञापन
Baisakhi 2020 Amitabh bachchan To Hema Malini Wishes Fans Happy Baisakhi
Charmme Kaur - फोटो : ट्विटर
चार्मी कौर ने लिखा- चीजें फिर से सामान्य होने का इंतजार कर रही हूं। सभी को बैसाखी की शुभकामनाएं। अभिनेत्री नीतू चंद्रा मे भी फैंस को बैसाखी की बधाई दी है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed