पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनुपम खेर ने ऑटो ड्राइवर से पूछा 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' क्यों देखना चाहते हो, मिला ये जवाब

Fri, 04 Jan 2019 01:52 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Fri, 04 Jan 2019 01:52 PM IST
विज्ञापन
Anupam kher and auto driver video viral on the accidental prime minister
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की जिंदगी पर बन रही फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही चर्चा में है। ये फिल्म संजय बारू की किताब पर आधारित है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने बाद से इस फिल्म को लेकर कई सवाल खड़े होने लगे हैं। फिल्म में मनमोहन सिंह की भूमिका निभा रहे अनुपम खेर पर केस भी किया गया है।
Anupam kher and auto driver video viral on the accidental prime minister
the accidental prime minister
फिल्म को रिलीज होने भी करीब एक हफ्ते का समय ही बचा है ऐसे में अनुपम खेर इसके प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं और हर जगह लोगों की राय ले रहे हैं। अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' को लेकर ऑटो ड्राइवर से कुछ सवाल करते दिख रहे हैं।
Anupam kher and auto driver video viral on the accidental prime minister
the accidental prime minister - फोटो : twitter
वीडियो में अनुपम खेर का चेहरा नहीं दिख रहा है लेकिन उनकी आवाज जरूर सुनाई दे रही है। अनुपम खेर ऑटो की सवारी करते हुए ऑटो ड्राइवर से पूछ रहे हैं कि वो 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' क्यों देखना चाहते हैं...इस सवाल के जवाब में ऑटो ड्राइवर कहता है- कौन सहीं राजनेता है कौन गलत ये जानने के लिए वो ये फिल्म देखना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Anupam kher and auto driver video viral on the accidental prime minister
the accidental prime minister
इसके बाद अनुपम खेर कहते हैं क्या लगता है पिक्चर हिट होगी...फिर ऑटो ड्राइवर कहता है- हां मुझे तो लगता है फिल्म हिट होगी...फिर अनुपम खेर कहते हैं हमारे ऊपर फिल्म को लेकर केस किया जा रहा है कि ये फिल्म नहीं आनी चाहिए। इस पर ड्राइवर कहता है- अब राजनेता हैं तो कुछ तो करेंगे ही।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

The common man of our country is politically so aware. Took an auto ride this morning. Wanted to know a common man’s reaction about our film #TheAccidentalPrimeMinister. Listen to the conversation between auto driver #VijayPrajapati and I.🙏😍 #ReleasingOn11Jan #ImportantView @tapmofficial

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher) on

विज्ञापन
Anupam kher and auto driver video viral on the accidental prime minister
द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर
ये वीडियो बहुत ही दिलचस्प है। इस बीच 11 जनवरी को रिलीज होने वाली इस फिल्म को रोकने को लेकर बिहार के मुजफ्फरपुर में एसडीजेएम कोर्ट में याचिका दायर की गई है। इस पर आठ जनवरी को उपखंड न्यायिक दंडाधिकारी सबा आलम की अदालत में सुनवाई होगी। अधिवक्ता का कहना है कि एमएस धोनी और संजय दत्त की बायोपिक बनी, तो उनसे अनुमति ली गई। इस फिल्म में भी स्व. अटल बिहारी वाजपेयी,पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, उनकी बेटी व पत्नी, प्रियंका गांधी व अन्य कई जीवित और मृत लोगों व नेताओं का सजीव चित्रण किया है, लेकिन किसी से भी अनुमति नहीं ली गई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed