फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Video: अनुपम खेर और उनके भाई को पड़ी मां से डांट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

Sat, 27 Nov 2021 05:36 PM IST
प्राची प्रियम एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्राची प्रियम Updated Sat, 27 Nov 2021 05:36 PM IST
विज्ञापन
Anupam Kher and brother Raju Kher scolded by Mother Dulari in latest photoshoot see instagram video
अपनी मां के साथ अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर अक्सर ही अपनी मां के साथ सोशल मीडिया पर नजर आते हैं। उनके साथ तस्वीरें, वीडियोज या रील्स में अनुपम खेर कभी मस्ती करते हुए नजर आते हैं तो कभी किसी गंभीर मुद्दे पर राय देते हुए दिखते हैं। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अनुपम खेर ने एक नया वीडियो शेयर किया है जिसमें कुछ ही पलों में मां के साथ वो मस्ती करते, डांट खाते और फोटो खिचवाते हुए दिख रहे हैं। फैंस उनके इस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं और कमेंट कर रहे हैं।


 

Anupam Kher and brother Raju Kher scolded by Mother Dulari in latest photoshoot see instagram video
अपनी मां के साथ अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम

वीडियो में दिखता है कि अनुपम अपनी मां को कैमरे के सामने फोटो खिंचाने के लिए पोज देने को कह रहे हैं, लेकिन वो सीधे खड़े होकर मुस्कुरा रही हैं। अनुपम उनसे कहते हैं 'कुछ करो, स्माइल करो'। इसपर उनकी मां बिफर पड़ती हैं और उन्हें एक डांट लगाते हुए कहती हैं क्या करूं, तुम फोटो खिंचा खिंचा कर बदनाम कर रहे हो...देखो ये मेरी मां है!


 
Anupam Kher and brother Raju Kher scolded by Mother Dulari in latest photoshoot see instagram video
अपनी मां के साथ अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम

अनुपम खेर जवाब में कहते हैं कि बदनाम कर रहा हूं? अरे पूरी दुनिया में नाम हो रहा है आपका। इसी प्यारे से नोकझोंक में अनुपम मां से पूछते हैं मेरे से ज्यादा फेमस हो क्या आप? जिसपर हंसते हुए उनकी मां हां में जवाब देती हैं। इसी दौरान अनुपम पास में ही खड़े अपने भाई राजू खेर को भी फोटो के लिए कहते हैं, लेकिन वो मना कर देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Anupam Kher and brother Raju Kher scolded by Mother Dulari in latest photoshoot see instagram video
हाफ पैंट में खड़े अनुपम खेर के भाई - फोटो : इंस्टाग्राम

उनकी मां राजू को भी उनके कपड़ों के लिए डांट लगाती हैं। कहती हैं कि ये तो ऐसा है गंदा जैसा, न कमीज पहनी है न कुछ...केवल मास्क लगा रखा है। चड्डी पहनकर घूमता है। हालांकि बाद में मां फोटो खिंचवाते हुए अनुपम को प्यार से चूम लेती हैं जिससे वो खुश हो जाते हैं।

विज्ञापन
Anupam Kher and brother Raju Kher scolded by Mother Dulari in latest photoshoot see instagram video
अनुपम खेर और उनकी मां - फोटो : इंस्टाग्राम

इस वीडियो को शेयर करते हुए अनुपम खेर ने लिखा कि मां दुलारी के साथ फोटोशूट। मैंने मां को कहा कि आओ फोटो खिंचवाते हैं, लेकिन भतीजे से वीडियो बनाने को कह दिया। इसके बाद जो हुआ उससे ठहाके लग गए। राजू भाई को हमेशा की तरह उनके हाफ पैंट के लिए डांट पड़ी और मुझे मां को फेमस करने की बात कहने के लिए। लेकिन अंत में मुझे दुनिया सा सबसे कीमती मां का प्यार मिल गया। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed