बॉलीवुड अभिनेता आयुष शर्मा ने एक्टर सलमान खान की शादी को लेकर एक अहम बात कही है। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में कहा कि सलमान खान के पास शादी करने का वक्त नहीं है। गौरतलब है कि अभिनेता सलमान खान की शादी को लेकर अक्सर उनसे भी सवाल पूछा जाता है, लेकिन वह इस सवाल से बच निकलते हैं और इसका साफ-साफ जवाब नहीं देते हैं। अभी भी सलमान खान के फैंस को उनकी शादी का इंतजार है और उनका हर प्रशंसक चाहता है कि इंडस्ट्री के 'भाईजान ' सलमान जल्द से जल्द विवाह कर लें। अब उनके बहनोई आयुष शर्मा भी उनकी शादी को लेकर बोले हैं।
आयुष शर्मा ने कहा: सलमान खान के पास नहीं है शादी के लिए वक्त, जानिए और क्या-क्या बोले?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान की शादी को लेकर आयुष ने क्या कहा?
सलमान खान के बहनोई और अंतिम: द फाइनल ट्रुथ फिल्म के अभिनेता आयुष शर्मा को लगता है कि अभिनेता सलमान खान के पास अब शादी के लिए वक्त नहीं है। आयुष का कहना है कि सलमान खान की काम करने की शैली ऐसी है कि उनके पास शादी करने का समय नहीं है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि वह सलमान खान की शादी के विषय पर कुछ कहना नहीं चाहते हैं।
अभिनेता आयुष शर्मा ने अपने एक इंटरव्यू में कहा कि उन्होंने जिस तरह से सलमान खान की जिंदगी को देखा है, और जिस तरह से वह काम करते हैं, ऐसे में मुझे नहीं लगता कि उनके पास शादी के लिए वक्त है। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि सलमान खान जैसे हैं, वह उसी तरह से खुश हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह अपनी शादी पर फैसला खुद लेंगे।
आयुष शर्मा ने सलमान खान को साधारण जीवनशैली जीने वाला व्यक्ति बताया है। उन्होंने कहा, मैं सलमान खान की तरह सरल नहीं हूं। सलमान खान का रहन-सहन बेहद साधारण है। आयुष ने यह भी कहा कि अगर आप सलमान खान से उनके फोन के बारे में पूछेंगे तो वह एक ऐसा फोन यूज कर रहे होंगे जो दो-तीन साल पुराना है। उन्होंने यह भी कहा कि सलमान खान को फोन में कोई दिलचस्पी नहीं है।
आयुष शर्मा ने कहा कि सलमान खान को कारों और कपड़ों में भी कोई दिलचस्पी नहीं है। उन्होंने कहा कि उन्हें नये गैजेट्स में भी कोई रुचि नहीं है। आयुष ने बताया कि सलमान खान को सिर्फ फिल्मों में दिलचस्पी है। अगर आप उनको दो-तीन घंटे अकेले छोड़ देते ह ैं, तो वह फिल्म देखकर अपना वक्त बिता लेंगे।