फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Antim Box Office Collection Day 01: सलमान की सबसे कम कमाई का रिकॉर्ड, ‘सूर्यवंशी’ आई करोड़ से नीचे

Sat, 27 Nov 2021 03:13 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: प्राची प्रियम Updated Sat, 27 Nov 2021 03:13 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan film wins box office battle with John Abraham’s satyameva jayate 2 ayush sharma gets boost
अंतिम - फोटो : सोशल मीडिया

लचर मार्केटिंग और खराब पीआर के चलते सलमान खान की इस शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म ‘अंतिम: द फाइनल ट्रुथ’ सलमान खान के करियर की बीते 10 साल की सबसे कम ओपनिंग पाने वाली पहली फिल्म बन गई है। अपने बहनोई आयुष शर्मा का करियर बनाने के लिए सलमान खान ने अपनी ही प्रोडक्शन कंपनी से ये फिल्म खुद बनाई है। फिल्म में आयुष शर्मा के अभिनय और उनके एक्शन सीन्स की तारीफ भी काफी हो रही है। लेकिन, फिल्म को लेकर इसकी प्रचार प्रसार टीम की रणनीति ठीक न होने के चलते इसकी ओपनिंग उम्मीद से काफी कम रही है। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन करीब 5.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। ये कलेक्शन गुरुवार को रिलीज हुई जॉन अब्राहम के ट्रिपल रोल वाली फिल्म ‘सत्यमेव जयते 2’ से तो ज्याद है, लेकिन सलमान खान की किसी फिल्म का बीते 10 साल की ये सबसे खराब ओपनिंग भी है।

Salman Khan film wins box office battle with John Abraham’s satyameva jayate 2 ayush sharma gets boost
अंतिम: द फाइनल ट्रुथ - फोटो : अमर उजाला मुंबई

फिल्म ट्रेड से मिली जानकारी के मुताबिक सलमान खान, आयुष शर्मा की फिल्म ‘अंतिम: द फाइनल ट्रुथ’ ने शुक्रवार को रिलीज के पहले दिन करीब साढ़े पांच करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म के पहले दिन करीब आठ करोड़ रुपये का कलेक्शन करने की उम्मीद की जा रही थी लेकिन फिल्म का प्रचार पूरी तरह सलमान खान पर फोकस हो जाने के चलते उनकी हालिया फिल्में देख पछताने वाले दर्शकों ने सिनेमाघरों का रुख ही नहीं किया। फिल्म दरअसल आयुष शर्मा की फिल्म है और सलमान यहां एक सहायक कलाकार के किरदार में हैं। आयुष शर्मा के करियर के हिसाब से फिल्म ने अपना काम पूरा कर दिया है।
 

Salman Khan film wins box office battle with John Abraham’s satyameva jayate 2 ayush sharma gets boost
फिल्म अंतिम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सलमान खान की फिल्म के रूप में प्रचारित की गई ‘अंतिम: द फाइनल ट्रुथ’ में शूटिंग पूरी होने के बाद सलमान ने कुछ और सीन भी जोड़े थे। मराठी फिल्म ‘मुलशी पैटर्न’ की इस रीमेक से पहले सलमान की किसी फिल्म का सबसे कम ओपनिंग डे कलेक्शन बीते 10 साल में फिल्म ‘रेडी’ का रहा है जिसने 3 जून 2011 को रिलीज होने पर सिर्फ 13.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, ये इससे पहले रिलीज हुई फिल्म ‘दबंग’ के 14.50 करोड़ रुपये के ओपनिंग डे कलेक्शन से भी कम था। बीते 10 साल में सलमान खान की जिस फिल्म ने सबसे ज्यादा ओपनिंग डे कलेक्शन किया है, वह फिल्म है ‘भारत’ और 5 जून 2019 को रिलीज इस फिल्म का ओपनिंग डे कलेक्शन रहा था 42.30 करोड़ रुपये।

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan film wins box office battle with John Abraham’s satyameva jayate 2 ayush sharma gets boost
सत्यमेव जयते 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सलमान खान की फिल्म का बीते 10 साल का सबसे कम ओपनिंग डे कलेक्शन आयुष शर्मा के करियर का सर्वाधिक कलेक्शन भी है और ‘अंतिम: द फाइनल ट्रुथ’ ने इस मामले में जॉन अब्राहम के उस अरमान की भी हवा निकाल दी है जिसमें वह बॉक्स ऑफिस पर सलमान खान से भिड़ने की राह तकते रहे हैं। मिलाप मिलन जवेरी की फिल्म ‘सत्यमेव जयते 2’ ने जॉन अब्राहम की ब्रांड वैल्यू को जबर्दस्त नुकसान पहुंचाया है। फिल्म रिलीज के पहले दिन सिर्फ 3.6 करोड़ रुपये कमा सकी। दूसरे दिन इसका कलेक्शन और घटकर 2.40 करोड़ रुपये हो गया।

विज्ञापन
Salman Khan film wins box office battle with John Abraham’s satyameva jayate 2 ayush sharma gets boost
फिल्म ‘सूर्यवंशी’ - फोटो : सोशल मीडिया

इन दोनों फिल्मों की रिलीज के चलते अक्षय कुमार की फिल्म ‘सूर्यवंशी’ का बॉक्स ऑफिस सफर भी अपनी मंजिल तक आ पहुंचा है। रिलीज के चौथे शुक्रवार को इस फिल्म ने पहली बार बॉक्स ऑफिस पर एक करोड़ रुपये से कम का कारोबार किया। फिल्म की तीन हफ्ते को मिलाकर भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कुल कमाई 184.91 करोड़ रुपये हो चुकी थी। 22वें दिन इस फिल्म ने कुल 75 लाख रुपये का ही कलेक्शन किया। अक्षय कुमार की अब तक की सबसे सफल फिल्म ‘मिशन मंगल’ मानी जाती है जिसने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 202.98 करोड़ रुपये का कारोबार किया। फिल्म ‘सूर्यवंशी’ के भी 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने की काफी उम्मीद लगाई जा रही थी लेकिन ऐसा होता अब नहीं दिखता।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed