फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anupam Kher: आगरा का हलवाई बनकर गदगद हुए अनुपम खेर, मुंबई से भेजा ताजनगरी को ये प्यार भरा संदेश

Wed, 07 Feb 2024 06:59 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Wed, 07 Feb 2024 06:59 PM IST
सार

अनुपम खेर की फिल्म 'कुछ खट्टा हो जाए' का ट्रेलर बुधवार को लॉन्च हुआ। इस दौरान अभिनेता ने उत्तर प्रदेश के शहर आगरा के लोगों को धन्यवाद दिया।
 
विज्ञापन
Anupam Kher at Kuch Khattaa Ho Jaay Trailer Launch happy becoming halwai sent this message to agra from Mumbai
अनुपमा खेर-कुछ खट्टा हो जाए ट्रेलर लॉन्च - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने बीते दिनों अपनी अभिनय यात्रा के 40 साल पूरे किए और अभी वह 40 वर्षों तक फिल्मों में और काम करना चाहते हैं। बुधवार को अभिनेता अनुपम खेर की फिल्म 'कुछ खट्टा हो जाए' का ट्रेलर लॉन्च हुआ। इस फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान अभिनेता अनुपम खेर ने उत्तर प्रदेश के शहर आगरा के लोगों को धन्यवाद दिया।

Anupam Kher at Kuch Khattaa Ho Jaay Trailer Launch happy becoming halwai sent this message to agra from Mumbai
अनुपम खेर-कुछ खट्टा हो जाए ट्रेलर लॉन्च - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

दरअसल, फिल्म 'कुछ खट्टा हो जाए' की शूटिंग आगरा में हुई है। इस फिल्म में अभिनेता अनुपम खेर ने आगरा के एक हलवाई की भूमिका निभाई है। फिल्म के ट्रेलर लांच के दौरान अनुपम खेर ने कहा, 'इस फिल्म में आगरा शहर एक प्रमुख किरदार के रूप में है। फिल्म की शूटिंग के दौरान जिस तरह से आगरा शहर के वासियों का सहयोग मिला है, उसके लिए मैं सभी लोगों को बहुत बहुत धन्यवाद देता हूं। हालांकि, मैं आगरा शहर का ब्रांड एंबेसडर नहीं हूं, फिर भी वहां के लोगों का दिल से शुक्रिया करता हूं।'

Anupam Kher at Kuch Khattaa Ho Jaay Trailer Launch happy becoming halwai sent this message to agra from Mumbai
अनुपम खेर-कुछ खट्टा हो जाए ट्रेलर लॉन्च - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अपने 40 वर्षों के अभिनय यात्रा को लेकर अनुपम खेर ने कहा, 'मैं हर फिल्म में एक न्यूकमर की तरह काम करता हूं। हर फिल्म और फिल्म में काम करने वाले कलाकारों से कुछ ना सीखता रहता हूं। और, मुझे न्यूकमर के साथ काम करके बहुत अच्छा लगता है। इसलिए इंडस्ट्री में 40 वर्षो से टिका और आगे 40 वर्षों तक काम करता रहूंगा।' 

Esha Deol: बड़े गुस्से वाली हैं हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल, शादी से पहले मारा था भरत को एक जोरदार थप्पड़

विज्ञापन
विज्ञापन
Anupam Kher at Kuch Khattaa Ho Jaay Trailer Launch happy becoming halwai sent this message to agra from Mumbai
अनुपम खेर-कुछ खट्टा हो जाए ट्रेलर लॉन्च - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेता अनुपम खेर ने फिल्म के ट्रेलर लांच के दौरान फिल्म के बारे में बातचीत करते हुए कहा, 'मेरी कोशिश यही रहती है कि हमेशा फिल्मों में कुछ ना कुछ नया करता रहूं। अपने अनुभव से कह रहा हूं कि 'कुछ खट्टा हो जाए'  ऐसी विषय पर बनी फिल्म है, जिस पर  विषय पर भारतीय सिनेमा में कभी कोई फिल्म नहीं बनी है। इस फिल्म का विषय अपने आप में काफी नया है।' 

TBMAUJ: तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया की रिलीज से पहले एक और धमाल, शाहिद-कृति की फिल्म का नया प्रोमो जारी

विज्ञापन
Anupam Kher at Kuch Khattaa Ho Jaay Trailer Launch happy becoming halwai sent this message to agra from Mumbai
अनुपमा खेर-कुछ खट्टा हो जाए ट्रेलर लॉन्च - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेता अनुपम खेर ने निर्देशक महेश भट्ट की फिल्म 'सारांश' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। अपने 40 वर्षों की अभिनय यात्रा को लेकर अनुपम खेर ने कहा, ‘जब तक जीवन में खट्टा ना हो तब तक मीठे का अहसास नहीं होता है। मेरा अभिनय करियर भी ऐसा ही रहा है। जिंदगी में उतार चढ़ाव होना बहुत जरूरी है, तभी सफलता का आनंद मिलता है।’

Guru Randhawa: गुरु रंधावा का बेबाक बयान, ‘हां, हम एक ही सूबे से हैं, लेकिन धरम जी तो एक्टिंग के भगवान हैं’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed