फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anupam Kher: किरण खेर ने की बेटे सिकंदर से बहू लाने की गुजारिश, अनुपम ने नोट साझा कर अभिनेता के लिए कही यह बात

Tue, 31 Oct 2023 11:42 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 31 Oct 2023 11:42 AM IST
विज्ञापन
Anupam Kher celebrates Sikander Kher birthday actor shares wife Kirron kher wish to get married in a note
अनुपम खेर, सिकंदर खेर, किरण खेर - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर लंबे समय से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। अभिनेता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अपने फैंस संग अपनी डेली लाइफ के अपडेट शेयर करते रहते हैं। आज अनुपम खेर के बेटे सिकंदर खेर का जन्मदिन है। अभिनेता ने अपने बेटे को बेहद अलग अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है और उनके लिए एक नोट साझा किया है। तो चलिए जानते हैं कि अभिनेता ने क्या कहा है।

Anupam Kher celebrates Sikander Kher birthday actor shares wife Kirron kher wish to get married in a note
अनुपम खेर-सिकंदर खेर - फोटो : सोशल मीडिया

किरण खेर के बेटे सिकंदर खेर आज 42 साल के हो गए हैं और सोशल मीडिया पर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा हुआ है।  किरण खेर ने भी अपने बेटे को विश करने के लिए इंस्टाग्राम पर एक बड़ी पुरानी तस्वीर साझा की है। इस बीच, अनुपम खेर ने भी सिकंदर पर प्यार बरसाया और अभिनेता के लिए उनकी मां किरण खेर की कुछ इच्छाओं का भी खुलासा किया है।

Arshad Warsi: पिता की तरह ही अभिनेता बनने की ख्वाहिश रखते हैं अरशद वारसी के बेटे, जेके जिदान वारसी का खुलासा

Anupam Kher celebrates Sikander Kher birthday actor shares wife Kirron kher wish to get married in a note
सिकंदर खेर, अनुपम खेर - फोटो : instagram: sikandarkher

अनुपम खेर ने अपने सोशल मीडिया पर सिकंदर खेर के साथ एक प्यारी तस्वीर साझा की । इस तस्वीर को साझा करते हुए अभिनेता ने लिखा,'जन्मदिन मुबारक हो प्यारे सिकंदर! आप एक अद्भुत व्यक्ति बन गए हैं। आत्मविश्वासी, भावुक ज्यादातर समय जिम्मेदार, निश्चित रूप से अधिक मजाकिया और जब चाहें तब प्यार करने वाला! और एक शानदार अभिनेता।'

View this post on Instagram

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

विज्ञापन
विज्ञापन
Anupam Kher celebrates Sikander Kher birthday actor shares wife Kirron kher wish to get married in a note
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया

सिकंदर के लिए अपनी इच्छा जाहिर करते हुए अनुपम खेर ने लिखा, 'तुम्हारे लिए मेरी इच्छा है कि भगवान तुम्हें दुनिया की सारी खुशियां दें। तुम्हारा जीवन लंबा, स्वस्थ और शांतिपूर्ण हो। तुम से निवेदन है कि रोज नहीं, लेकिन हर दूसरे दिन शेव किया करो। इसके अलावा तुम्हारी मां की इच्छा है कि शादी कर लो। वह तुम्हें दूल्हा बनते देखना चाहती हैं आपके लिए प्यार और प्रार्थना।'

Arshad Warsi: पिता की तरह ही अभिनेता बनने की ख्वाहिश रखते हैं अरशद वारसी के बेटे, जेके जिदान वारसी का खुलासा

विज्ञापन
Anupam Kher celebrates Sikander Kher birthday actor shares wife Kirron kher wish to get married in a note
अनुपम खेर, किरण खेर - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि किरण खेर की पहली शादी गौतम बेरी से हुई थी और उनके बेटे सिकंदर खेर का जन्म 1981 में हुआ था। अनुपम खेर और किरण खेर की शादी 1985 में हुई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed