बॉलीवुड सेलेब्स का विवादों से पुराना नाता रहा है। कहना गलत नहीं होगा कि जहां भी बॉलीवुड सेलेब्स होते हैं, वहां पर विवाद भी होता है। चाहे वह उनकी पसंद के कपड़े हों, कोई फिल्मी डायलॉग हो या यहां तक कि उनके द्वारा खाया जाने वाला खाना हो सभी पर विवाद खड़ा हो जाता है। सितारों पर अक्सर किसी न किसी तरह से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया जाता है। इस लिस्ट में बहुत से बड़े बड़े सितारों का नाम शामिल है। आज इस रिपोर्ट में हम आपको ऐसे ही सेलेब्स के बारे में बताएंगे, जिन पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लग चुका है।
{"_id":"653a3d576093d0ffe4041f4b","slug":"bollywood-actors-who-are-alleged-for-hurting-religious-sentiments-taapsee-pannu-deepika-padukone-shahrukh-khan-2023-10-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bollywood Actors: धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचा चुके हैं ये सितारे! लिस्ट में शाहरुख से लेकर दीपिका तक का नाम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bollywood Actors: धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचा चुके हैं ये सितारे! लिस्ट में शाहरुख से लेकर दीपिका तक का नाम
Tue, 31 Oct 2023 10:37 AM IST
पलक शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पलक शुक्ला
Updated Tue, 31 Oct 2023 10:37 AM IST
विज्ञापन
स्टार्स
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तापसी पन्नू
- फोटो : सोशल मीडिया
तापसी पन्नू
लिस्ट में पहला नाम तापसी पन्नू है। अभिनेत्री को कुछ समय पहले एक डीप नेक ड्रेस में रैंप पर वॉक करते हुए देखा गया था। इस ड्रेस के साथ अभिनेत्री के देवी लक्ष्मी की छवि वाला हार पहना था, जो लोगों को बिलकुल भी पसंद नहीं आया था। इस पर इतना विवाद गरमा गया था की तापसी के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई थी।

दीपिका पादुकोण
- फोटो : social media
दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण और विवादों का गहरा नाता है। जहां पहले उनकी फिल्म पद्मावत भारी विवादों में घिर गई थी, वहीं इस साल अभिनेत्री फिल्म 'पठान' के गाने 'बेशरम रंग' को लेकर मुश्किलों में फंस गई थीं। इस गाने में उन्हें भगवा रंग की बिकिनी पहने देखा गया था। गाना रिलीज होने के बाद दावा किया गया था कि उन्होंने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है क्योंकि भगवा रंग हिंदू देवी देवताओं का प्रतीक है।

आमिर खान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
आमिर खान
राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित आमिर खान की फिल्म पीके में एक एलियन की कहानी दिखाई गई थी, जो हमारी धरती पर आता है और लोगों की धार्मिक कट्टरता और अंधविश्वास पर सवाल उठाना शुरू कर देता है। हालांकि, सही इरादे के साथ भी, फिल्म इस आरोप के साथ आलोचना में घिर गई थी कि इसमें हिंदू देवी-देवताओं का मजाक उड़ाया गया था। इसके बावजूद, फिल्म को समीक्षकों से लेकर दर्शकों तक से खूब प्यार मिला था।

अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार
अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी ड्रामा लक्ष्मी का नाम पहले लक्ष्मी बॉम्ब रखा गया था। एक ट्रांसजेंडर महिला की भावना पर आधारित इस फिल्म में कियारा आडवाणी भी थीं। हालांकि, इस फिल्म के नाम पर खूब बवाल हुआ था, जिसके कारण इसका नाम बदल दिया गया था। दरअसल, लोगों का मानना था कि यह देवी लक्ष्मी का अपमान है, इसे बदलकर केवल लक्ष्मी कर दिया गया।