फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सारांश: अनुपम खेर ने सिनेमा में पूरे किए 37 साल, 28 साल की उम्र में निभाया था बूढ़े पिता का किरदार

Mon, 24 May 2021 04:13 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Mon, 24 May 2021 04:13 PM IST
विज्ञापन
Anupam Kher Completed 37 Years In Film Inustry Actor Shares His Fist Film Saaransh Clip
अनुपम खेर - फोटो : Instagram

25 मई को हिंदी सिनेमा में अनुपम खेर को 37 साल पूरे होने वाले हैं। इन 37 सालों में उन्होंने एक्टर, सपोर्टिंग रोल, निगेटिव, कॉमिक, ग्रे शेड्स से लेकर तमाम तरह के रोल अदा किये हैं। अनुपम खेर का काम सिर्फ भारत में ही नहीं विदेशों में भी बोलता है। यही खास बात है कि 10 सितंबर को अमेरिका में अनुपम खेर डे मनाया जाता है। उनकी पहली फिल्म 'सारांश' थी। इससे पहले वह कई प्ले और रंगमंच पर अभिनय कर चुके थे। उस समय 28 साल के अनुपम खेर ने इस फिल्म में बुजुर्ग पिता की भूमिका निभाई थी। फिल्म इंडस्ट्री में इतने साल गुजारना और आज भी स्टारडम बरकरार रखना कोई आसान बात नहीं है। लेकिन अनुपम खेर ने ये करिश्मा कर दिखाया। इंडस्ट्री में 37 साल पूरे होने पर अभिनेता भावुक हो गए। उन्होंने ट्वीट करते हुए पहली फिल्म का छोटा सा क्लिप साझा किया है और खास कैप्शन भी लिखा है।

Anupam Kher Completed 37 Years In Film Inustry Actor Shares His Fist Film Saaransh Clip
फिल्म सारांश के एक दृश्य में अनुपम खेर - फोटो : Social media

अनुपम खेर ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा, 'आज भी जब मैं मेरा नाम मेरी पहली फिल्म सारांश की शुरुआत में देखता हूं तो मैं भावुक हो जाता हूं। मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि कल 25 मई को मैं सिनेमा में 37 साल पूरे कर लूंगा। भगवान हमेशा मेरे प्रति दयालु रहा। एक दिन बाकि है मेरे फिल्मों में 37वें जन्मदिन में और भी कल आये।'
 

Anupam Kher Completed 37 Years In Film Inustry Actor Shares His Fist Film Saaransh Clip
फिल्म सारांश में अनुपम खेर

फिल्म सारांश में अनुपम खेर ने एक ऐसे पिता का किरदार निभाया था, जिसके बेटे का निधन हो जाता है। फिल्म का निर्देशन महेश भट्ट ने किया था। बता दें, इस फिल्म में पहले अनुपम खेर को कास्ट किया गया था। लेकिन इसके बाद फिल्म में अनुभवी एक्टर संजीव कुमार को लेने का फैसला किया गया। इस बात से अनुपम खेर काफी नाराज हुए और उन्होंने महेश भट्ट को खरी खोटी सुना डाली। इसके बाद महेश भट्ट को अपनी गलती का एहसास हुआ और उन्होंने अनुपम खेर को ये रोल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Anupam Kher Completed 37 Years In Film Inustry Actor Shares His Fist Film Saaransh Clip
फिल्म सारांश में अनुपम खेर

गंजेपन के चलते अनुपम खेर को 28 की उम्र में सारांश में बुजुर्ग का रोल करना पड़ा। उन्हें पहली ही फिल्म में 65 साल की उम्र के शख्स का रोल करना पड़ा। लेकिन अनुपम खेर ने इस बारे में ना सोचते हुए अपने किरदार को बखूबी निभाया और महेश भट्ट की इस फिल्म के बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। अपने 37 साल के करियर में कई फिल्में, कई अवॉर्ड और कई भाषाओं में उन्होंने काम किया है।

विज्ञापन
Anupam Kher Completed 37 Years In Film Inustry Actor Shares His Fist Film Saaransh Clip
फिल्म सारांश में अनुपम खेर

फिल्म सारांश के लिए अनुपम खेर को फिल्मफेयर से बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड भी मिला था। आज भी अनुपम खेर को इस किरदार के लिए सराहा जाता है। इस फिल्म के बाद अनुपम खेर ने तमाम फिल्मों में काम किया। सिर्फ हिंदी ही नहीं उन्होंने विदेशी फिल्मों में भी अपने अभिनय से लोगों का दिल जीता।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed