फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anupam Kher: अनुपम निर्देशित ‘तन्वी द ग्रेट’ प्रियंका चाेपड़ा की ‘बर्फी’ से प्रेरित? जानिए अभिनेता ने क्या कहा

Mon, 28 Apr 2025 11:45 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Mon, 28 Apr 2025 11:45 PM IST
सार

अनुपम खेर ने लगभग 23 साल बाद एक फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ निर्देशित की है। इस फिल्म की तुलना प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘बर्फी’ से हो रही है? इस बारे में अनुपम खेर क्या कहते हैं जानिए? 

विज्ञापन
Anupam Kher Directed Tanvi The Great Inspired By Priyanka Chopra Film Barfi
अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम@anupampkher

हाल ही में अनुपम खेर ने फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ की हीरोइन शुभांगी दत्त से मिलवाया। इस फिल्म की एक्ट्रेस को काजोल ने सोमवार को एक इवेंट में इंट्रोड्यूस करवाया था। इसी इवेंट के दौरान अनुपम खेर से सवाल किया गया कि उनकी फिल्म की तुलना प्रियंका चोपड़ा और रणबीर कपूर की फिल्म ‘बर्फी’ से हो रही है। इस सवाल के जवाब में निर्देशक और अभिनेता अनुपम खेर क्या बोले जानिए? 

Anupam Kher Directed Tanvi The Great Inspired By Priyanka Chopra Film Barfi
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachopra

अनुपम ने नहीं देखी फिल्म ‘बर्फी’
अनुपम खेर कहते हैं, ‘प्रियंका चोपड़ा, रणबीर कपूर और अनुराग बसु की फिल्म मैंने नहीं देखी है। पता नहीं मैंने वो फिल्म क्यों नहीं देखी? मैंने बस उस फिल्म के कुछ सीन्स ही देखे हैं। मैं इन लोगों के काम का कायल हूं।’ अनुपम यह भी कहते हैं कि ‘बर्फी’ ना देखने वाली उन्होंने किसी को कमतर दिखाने के लिए नहीं कही है। 


 
Anupam Kher Directed Tanvi The Great Inspired By Priyanka Chopra Film Barfi
अनुपम खेर निर्देशित फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ में शुभांगी - फोटो : एक्स (ट्विटर)
तन्वी द ग्रेट के लिए खूब रिसर्च की
अनुपम खेर आगे कहते हैं, ‘मैंने अपनी फिल्म के लिए काफी रिसर्च की है। इतनी रिसर्च मैंने अपने किसी एक्टिंग प्रोजेक्ट के लिए भी नहीं की थी। हमने अपनी फिल्म का म्यूजिक शूटिंग से एक साल पहले तैयार कर लिया था। दरअसल, मुझे पता था कि फिल्म में कौन सी सिचुएशन कब होगी।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन
Anupam Kher Directed Tanvi The Great Inspired By Priyanka Chopra Film Barfi
अनुपम खेर - फोटो : एक्स (ट्विटर)
डायरेक्शन का कैसा रहा एक्सपीरियंस
पिछले दिनों अनुपम खेर ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट करके बताया था कि फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ का डायरेक्शन करके कैसा लगा? वह इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखते हैं, ‘23 साल लग गए दोबारा डायरेक्टर की टीशर्ट पहनने में, पहली फिल्म 'ओम जय जगदीश' डायरेक्ट की थी। अब फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' की डायरेक्ट की है, इसकी कहानी मेरे दिल से निकली है।’   
विज्ञापन
Anupam Kher Directed Tanvi The Great Inspired By Priyanka Chopra Film Barfi
अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम @anupampkher
एक्टिंग में भी व्यस्त अनुपम
अनुपम खेर फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ को निर्देशित करने के अलावा एक्टिंग में भी सक्रिय है। वह इस साल फिल्म ‘इमरजेंसी’ और ‘तुमको मेरी कसम’ में दिखे। इन फिल्मों में उनके किरदार बिल्कुल हटकर रहे। ‘इमरजेंसी’ को कंगना रनौत ने निर्देशित किया था। कंगना और अनुपम खेर के बीच अच्छा रिलेशन है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed