इमरान हाशमी की फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ को सिनेमाघरों में लगे हुए चार दिन हो चुके हैं। चार दिन में ही इस फिल्म की कमाई में भारी गिरावट दर्ज की गई। जानिए, फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ ने चौथे दिन कितनी कमाई की? और इसका कलेक्शन कितना रहा?
Ground Zero Day 4: ‘ग्राउंड जीरो’ की कमाई में गिरावट, चौथे दिन इमरान हाशमी की फिल्म ने किया कितना कलेक्शन?
Movie Ground Zero Box Office Collection Day 4: इमरान हाशमी ने रिलीज से पहले अपनी फिल्म ‘ग्रांउड जीरो’ का जमकर प्रमोशन किया, कहानी को दमदार बताया। इन बातों के बावजूद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बहुत बढ़िया कमाई नहीं कर रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौथे दिन की कमाई
शुरुआती आंकड़ों के अनुसार इमरान हाशमी की फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ ने चौथे दिन 43 लाख रुपये का कलेक्शन ही किया है। रविवार के मुकाबले यह कलेक्शन आधे से भी कम हो गया है। फिल्म ने रविवार को 2.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। बताते चलें कि रविवार के बाद सोमवार को फिल्मों की कमाई में अक्सर गिरावट दर्ज की जाती है। ये अलग बात है कि वीकएंड के बाद ‘ग्राउंड जीरो’ की कमाई काफी कम हुई।
फिल्म का कुल कलेक्शन
फिल्म 'ग्राउंड जीरो' के कुल कलेक्शन की बात करें तो इसने अब तक 5.63 करोड़ रुपये की कमाए हैं। इस फिल्म का बजट 50 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। इसी धीमी गति से फिल्म 'ग्राउंड जीरो' कलेक्शन करती रही तो शायद ही अपना बजट वसूल कर पाए।
केसरी 2 ने छीन लिए दर्शक
इस समय अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी 2’ भी सिनेमाघरों में लगी हुई है। इस फिल्म से ही इमरान हाशमी की फिल्म का मुकाबला है। साथ ही ‘जाट’ भी अपना दमखम थिएटर में दिखा रही है। ऐसे में फिल्म 'ग्राउंड जीरो' के लिए कमाई करना काफी मुश्किल हो रहा है।
इमरान ने फिल्म 'ग्राउंड जीरो' में बीएसएफ कमांडेंट नरेंद्र नाथ धर दुबे का किरदार निभाया है। फिल्म में साई तम्हणकर, जोया हुसैन, मुकेश तिवारी, रॉकी रैना और गुनीत सिंह जैसे एक्टर्स भी हैं। इमरान की यह फिल्म 2001 में भारतीय संसद हमले के बाद की घटनाओं पर बनाई गई है।