फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Saif Ali Khan: 'एक काम करो हमारे बेडरूम में आ जाओ', पैप्स पर भड़के सैफ तो हुए ट्रोल; यूजर बोला- आया तो था एक

Mon, 28 Apr 2025 06:16 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 28 Apr 2025 06:16 PM IST
सार

Saif Ali Khan And Kareena Kapoor Video: अभिनेता सैफ अली खान और करीना कपूर का एक वीडियो सामने आया है। इसमें सैफ पैप्स पर नाराजगी जता रहे हैं। 

विज्ञापन
Jewel Thief actor Saif Ali Khan Got Angry On Paparazzi Says come to our bedroom Know netizens reaction
सैफ अली खान-करीना कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

अभिनेता सैफ अली खान इन दिनों अपनी फिल्म 'ज्वेलथीफ द हाइस्ट बिगिन्स' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म को क्रिटिक्स से खास तवज्जो नहीं मिली है। दर्शकों पर भी फिल्म का जादू नहीं चला। इस बीच सैफ अली खान का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे पैपराजी पर भड़कते नजर आ रहे हैं।

Jewel Thief actor Saif Ali Khan Got Angry On Paparazzi Says come to our bedroom Know netizens reaction
सैफ अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम

पैपराजी पर जताई सैफ ने नाराजगी, करीना मुस्कुराईं
वीडियो में सैफ अली खान और करीना कपूर अपने घर में दाखिल होते नजर आ रहे हैं। इस बीच पैपराजी भी उन्हें फॉलो करने लगते हैं और कपल से पोज देने की गुजारिश करते हैं। पैप्स को अपने पीछे आता देख सैफ अली खान का गुस्सा फूटता है और वे कहते हैं, 'एक काम करने हमारे बेडरूम में आ जाओ'। यह सुन करीना कपूर मुस्कुराने लगती हैं। 

Jewel Thief actor Saif Ali Khan Got Angry On Paparazzi Says come to our bedroom Know netizens reaction
सैफ अली खान - फोटो : ANI

पुराना वीडियो फिर से हुआ वायरल
स्पष्ट कर दें कि सैफ और करीना का यह पुराना वीडियो है, जो एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस पर यूजर्स ने कमेंट्स की झड़ी लगा दी है। वीडियो यह सैफ अली खान पर उनके आवास पर हुए चाकू से हमले की घटना से पहले का है। मगर, यूजर्स इस घटना से जोड़ते हुए कमेंट कर रहे हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

विज्ञापन
विज्ञापन
Jewel Thief actor Saif Ali Khan Got Angry On Paparazzi Says come to our bedroom Know netizens reaction
पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आए सैफ अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम@actorsaifalikhan

यूजर बोले- 'आया तो था, आपने खातिरदारी नहीं की'
सैफ और करीना के इस पुराने वीडियो पर एक यूजर ने लिखा, 'आया तो था एक'। एक यूजर ने लिखा, 'वो वहां भी आ जाएगा'। एक यूजर ने लिखा, 'कुछ दिन पहले ही तो कोई पहुंच भी गया था'। एक यूजर ने लिखा, 'तभी तो कुछ दिन पहले वो चाकू मारने वाला पहुंच गया था'। एक यूजर ने लिखा, 'आया था कोई, लेकिन फिर आप डर गए। कोई खातिरदारी नहीं की'।

यह खबर भी पढ़ें:
Costao: नवाज ने 'कोस्टाओ' के लिए किए खतरनाक स्टंट, मगरमच्छों वाली झील में लगाया गोता, निर्देशक ने किया खुलासा

विज्ञापन
Jewel Thief actor Saif Ali Khan Got Angry On Paparazzi Says come to our bedroom Know netizens reaction
सैफ अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम

सैफ के सपोर्ट में आए फैंस
एक अन्य यूजर ने लिखा, 'बेडरूम में पहले से ही बांग्लादेशी होगा'। वहीं सैफ अली खान के फैंस उनका बचाव करते दिख रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'बस कहने की देर है, ये लोग बेडरूम तक भी आ जाएंगे'। एक यूजर ने लिखा, 'इनका वश चले तो ये बाथरूम तक पहुंच जाएंगे'। वहीं, कुछ यूजर्स सैफ को सीख दे रहे हैं और कह रहे हैं, 'मीडिया और पैपराजी का सम्मान करना सीखिए'। सैफ की फिल्म 'ज्वेलथीफ' की बात करें तो यह नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है। 

यह खबर भी पढ़ें:
Kajol: क्यों फिल्ममेकर्स चाहते हैं काजोल फिल्म के सेट पर गिर जाए? अभिनेत्री ने खुद साझा की असल वजह

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed