{"_id":"680f57c89b4a40012f0f5602","slug":"ott-release-bhumi-pednekar-the-royals-kriti-sanon-do-patti-ananya-pandey-parineeti-chopra-vidya-balan-vaani-2025-04-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"OTT: बॉलीवुड अभिनेत्रियों का ओटीटी पर धमाल, क्राइम-थ्रिलर-रोमांस से जीता दिल, द रॉयल्स में दिखेगा शाही अंदाज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
OTT: बॉलीवुड अभिनेत्रियों का ओटीटी पर धमाल, क्राइम-थ्रिलर-रोमांस से जीता दिल, द रॉयल्स में दिखेगा शाही अंदाज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Mon, 28 Apr 2025 04:06 PM IST
सार
Ott Release: कृति सेनन से लेकर विद्या बालन तक कई अभिनेत्रियों ने ओटीटी पर अपनी फिल्मों और सीरीज से काफी प्रसिद्धि हासिल की है। अब इस लिस्ट में भूमि पेडनेकर का नाम भी शामिल होने जा रहा है। भूमि की सीरीज 'द रॉयल्स' जल्द ही ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। आइए जनते हैं भूमि से पहले किन अभिनेत्रियों की सीरीज और फिल्में ओटीटी पर रिलीज हो चुकी हैं।
विज्ञापन
1 of 8
द रॉयल्स में दिखेगा शाही अंदाज
- फोटो : इंस्टाग्राम@netflix_in
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड की कई मशहूर अभिनेत्रियों ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीता है। क्राइम, थ्रिलर और रोमांस जैसी कहानियों के साथ इन एक्ट्रेस ने डिजिटल दुनिया में भी अपनी खास जगह बनाई है। आइए, इन अभिनेत्रियों और उनके प्रोजेक्ट्स के बारे में जानते हैं।
2 of 8
'द रॉयल्स' को लेकर भूमि पेडनेकर का खुसाला
- फोटो : इंस्टाग्राम@bhumipednekar
भूमि पेडनेकर
सबसे पहले बात करते हैं भूमि पेडनेकर और ईशान खट्टर की आगामी वेब सीरीज 'द रॉयल्स', जो 9 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इस सीरीज में नोरा फतेही, साक्षी तंवर, मिलिंद सोमन, चंकी पांडे, डिनो मोरिया जैसे सितारे भी होंगे। प्रीतीश नंदी कम्युनिकेशंस के बैनर तले बनी इस सीरीज की कहानी नेहा वीना शर्मा ने लिखी है।
3 of 8
परिणीति चोपड़ा
- फोटो : इंस्टाग्राम
परिणीति चोपड़ा
परिणीति जल्द ही नेटफ्लिक्स की एक थ्रिलर-ड्रामा वेब सीरीज में नजर आएंगी। इस सीरीज की शूटिंग हाल ही में पूरी हुई है। इसमें परिणीति के साथ सोनी राजदान, जेनिफर विंगेट, हरलीन सेठी और ताहिर राज भसीन भी होंगे। रेंसिल डिसिल्वा के निर्देशन में बनी इस सीरीज में कई ट्विस्ट और टर्न होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
कृति सेनन ने की छावा की तारीफ
- फोटो : इंस्टाग्राम@kritisanon
कृति सेनन
कृति ने थ्रिलर फिल्म दो पत्ती से ओटीटी पर डेब्यू किया। इस फिल्म में उन्होंने सौम्या का किरदार निभाया, जिसमें काजोल इंस्पेक्टर विद्या ज्योति के रोल में थीं। देवीपुर गांव की रहस्यमयी कहानी में हत्या की गुत्थी सुलझाने की कहानी ने दर्शकों को बांधे रखा। कृति के अभिनय को खूब सराहना मिली। इस फिल्म से टीवी स्टार शहीर शेख ने भी बॉलीवुड में कदम रखा।
विज्ञापन
5 of 8
'कॉल मी बे' रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला
अनन्या पांडे
अनन्या ने कॉल मी बे से ओटीटी पर शुरुआत की। इस सीरीज में उन्होंने बेला का किरदार निभाया, जो दिल्ली की सोशलाइट से मुंबई की पत्रकार बनती है। उनकी ताजगी भरी एक्टिंग ने फैंस का दिल जीता। यह सीरीज अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम हुई थी। इसका निर्माण करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस ने किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।