निर्माता-निर्देशक, स्क्रिप्ट राइटर निखिल आडवाणी आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 28 अप्रैल 1971 को मुंबई में हुआ। पढ़ाई पूरी होने के बाद उन्होंने फिल्मी दुनिया में करियर बनाने का फैसला लिया। साल 1996 में उन्होंने फिल्म 'इस रात की सुबह नहीं' की पटकथा लेखन में भूमिका अदा की। फिल्म 'नया नुक्कड़' से उन्होंने करियर शुरू किया। इस फिल्म में उन्होंने बतौर असिस्टेंट निर्देशक काम किया। फिर वे सहायक स्क्रिप्ट राइटर और सहायक निर्देशक जैसे पर काम करने लगे। फिर साल 2003 में फिल्म 'कल हो न हो' से उन्होंने बतौर निर्देशक डेब्यू किया। जानते हैं उनके निर्देशन में बनीं कुछ चर्चित फिल्मों के बारे में...
Nikkhil Advani Birthday: 'कल हो न हो' से 'वेदा' तक, निखिल आडवाणी की चर्चित फिल्में, जानिए कैसा रहा कलेक्शन?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Mon, 28 Apr 2025 09:01 AM IST
सार
Nikkhil Advani Birthday: लोकप्रिय निर्देशक निखिल आडवाणी आज 28 अप्रैल को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने कई शानदार फिल्मों का निर्देशन किया है। जानते हैं...
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन