{"_id":"680e59ee6447d0cf0a048df2","slug":"sharman-joshi-happy-birthday-famous-for-movies-like-style-3-idiots-golmaal-first-film-godmother-2025-04-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sharman Joshi: शरमन जोशी को 'स्टाइल' से स्टारडम, प्रेम चोपड़ा की बेटी से प्यार, '3 इडियट्स' ने बनाया सुपरस्टार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sharman Joshi: शरमन जोशी को 'स्टाइल' से स्टारडम, प्रेम चोपड़ा की बेटी से प्यार, '3 इडियट्स' ने बनाया सुपरस्टार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Mon, 28 Apr 2025 08:11 AM IST
सार
Sharman Joshi Happy Birthday: शरमन जोशी की पहली फिल्म गॉडमदर से लेकरे 'स्टाइल', '3 इडियट्स', 'रंग दे बसंती' और 'गोलमाल' जैसी फिल्मों में उनके अभिनय को दर्शक आज भी देखना पसंद करते हैं। शरमन जोशी आज अपना 46वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। इसी खुशी के मौके पर जानते हैं उनकी फिल्मों, बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग और दमदार अभिनय के बारे में दिलचस्प बातें...
विज्ञापन
1 of 5
शरमन जोशी का आज है 46वां जन्मदिन
- फोटो : इंस्टाग्राम@sharmanjoshi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेता शरमन जोशी का आज जन्मदिन है। 2001 में शरमन और साहिल खान की सुपरहिट फिल्म 'स्टाइल' आई थी। इस फिल्म में शरमन और साहिल खान की जोड़ी 'चंटू-बंटू' के किरदारों से सभी का दिल जीत लिया था। इस फिल्म ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। इस फिल्म के बाद शरमन जोशी की किस्मत बदल गई और उन्हें कई फिल्मों के ऑफर आने शुरू हो गए।
2 of 5
थिएटर से शुरूआत
- फोटो : इंस्टाग्राम@sharmanjoshi
थिएटर से शुरूआत
शर्मन जोशी का जन्म 28 अप्रैल 1979 को महाराष्ट्र में हुआ। शरमन ने अपने करियर की शुरुआत गुजराती थिएटर से की थी। उनके पिता अरविंद जोशी मशहूर गुजराती थिएटर कलाकार थे। एक वक्त ऐसा भी था जब शरमन एक साल में लगभग 550 थिएटर शो करते थे। शरमन ने 1999 में फिल्म 'गॉडमदर' से बॉलीवुड डेब्यू किया। यह एक आर्ट फिल्म थी, जिसे छह नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिले।
3 of 5
प्रेम चोपड़ा की बेटी से प्यार
- फोटो : इंस्टाग्राम@sharmanjoshi
पहली नजर में हुआ प्रेम चोपड़ा की बेटी से प्यार
शरमन ने महज 21 साल की उम्र में मशहूर अभिनेता प्रेम चोपड़ा की बेटी प्रेरणा चोपड़ा से शादी की। दोनों की मुलाकात कॉलेज में हुई थी। जानकारी के अनुसार, पहली मुलाकात में ही शरमन को प्रेरणा से प्यार हो गया था। उनकी शादी 15 जून 2000 को हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
खराब कॉमिक टाइमिंग की आलोचना
- फोटो : इंस्टाग्राम@sharmanjoshi
खराब कॉमिक टाइमिंग की आलोचना
करियर की शुरुआत में शरमन की कॉमिक टाइमिंग को लेकर काफी आलोचना हुई, लेकिन उनके थिएटर डायरेक्टर शफी ईनामदार ने उनका हौसला बढ़ाया। लगभग 50 शो के बाद शरमन की कॉमेडी में गजब का सुधार आया। शरमन को फिल्म 'फरारी की सवारी' में मुख्य भूमिका के लिए 40 ऑडिशन देने पड़े थे। यह उनके करियर की पहली सोलो लीड रोल फिल्म थी, जिसके निर्माता विधु विनोद चोपड़ा थे।
विज्ञापन
5 of 5
'3 इडियट्स' और गोलमाल सीरीज
- फोटो : सोशल मीडिया
'3 इडियट्स' और गोलमाल सीरीज
फिल्म '3 इडियट्स' में शरमन के किरदार राजू रस्तोगी को बहुत पसंद किया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शरमन ने बताया कि इस फिल्म को देखने के बाद कई माता-पिता उनके पास आए और कहा कि उन्होंने अपने बच्चों को उनके मनपसंद करियर चुनने की आजादी दी। शरमन 'गोलमाल: फन अनलिमिटेड' में लक्ष्मण के किरदार में थे, लेकिन दूसरे पार्ट में उनकी जगह श्रेयस तलपड़े को लिया गया। बाद में शरमन ने रोहित शेट्टी से मजाक में कहा कि उन्हें गोलमाल 5 में वापस ले लिया जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।