फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' का ट्रेलर लॉन्च होते ही बने मीम्स, हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट

Fri, 28 Dec 2018 09:13 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Fri, 28 Dec 2018 09:13 AM IST
विज्ञापन
Anupam Kher get troll after trailer release of The Accidental Prime Minister
The Accidental Prime Minister - फोटो : file photo
देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के कार्यकाल पर बनी चर्चित फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' का ट्रेलर गुरुवार को रिलीज हो गया है। मनमोहन सिंह बने अनुपम खेर के किरदार को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड में है। अब तक यूट्यूब पर 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' के ट्रेलर को 51 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। वहीं इसके साथ ही फिल्म को लेकर मीम्स भी बनने लगे है। 
Anupam Kher get troll after trailer release of The Accidental Prime Minister
The Accidental Prime Minister - फोटो : file photo
यह फिल्म लेखक संजय बारू की किताब 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' पर आधारित है। इसमें यूपीए सरकार के कार्यकाल को पर्दे पर उतारा गया है। फिल्म में संजय बारू का किरदार अभिनेता अक्षय खन्ना निभा रहे हैं। ट्रेलर के साथ ही दर्शक फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं फिल्म में मनमोहन सिंह बने अनुपम खेर पर ट्विटर पर जमकर मीम्स बन रहे हैं। 

 

 
Anupam Kher get troll after trailer release of The Accidental Prime Minister
Anupam Kher - फोटो : file photo
सोशल मीडिया यूजर्स न्यू ईयर की पार्टी से लेकर गर्लफ्रेंड-व्बॉयफ्रेंड के प्यार से जोड़कर 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' को जमकर ट्रेलर कर रहे हैं और मीम्स भी बन रहे हैं। इतना ही नहीं सोशल मीडिया यूजर्स ने तो 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' के ट्रेलर को शराब की पार्टी से भी जोड़कर ट्रोल किया है। अनुपम खेर की फोटो के साथ किसी ने लिखा कि जब आपका पार्टनर बोले मुझे ब्रेकअप करना है, तो वहीं फिल्म में राहुल गांधी का किरदार कर रहे अर्जुन माथूर की तस्वीर पर भी माजकिया अंदाज में कमेंट किए गए हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Anupam Kher get troll after trailer release of The Accidental Prime Minister
anupam kher - फोटो : file photo
वहीं 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' की ट्रेलर लॉन्चिंग में अनुपम खेर ने बताया- 'मेरे पास जब इस फिल्म का प्रस्ताव आया तो मैं इसे कतई करने के मूड में नहीं था। मुझे लग रहा था कि ये एक सियासी फिल्म होगी और इसे करना मेरे लिए उचित नहीं होगा। फिर फिल्म के निर्माताओं में से कुछ लोग मुझसे मिलने आए और मुझसे इसे पढ़ने को बोला।'

 
विज्ञापन
Anupam Kher get troll after trailer release of The Accidental Prime Minister
द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर - फोटो : file photo
अनुपम खेर आगे कहते हैं-' एक दिन मैं टेलीविजन देख रहा था और मुझे मनमोहन सिंह जी किसी कार्यक्रम में दिखाई दिए। मुझे ख्याल आया कि क्या मैं इनकी तरह चल सकता हूं। तो मैंने अपने घर में ही उनकी तरह चलने की कोशिश की और मेरी ये कोशिश बहुत खराब थी। बस यही चुनौती मेरे मन पर असर कर गई और मैंने ये फिल्म एक चुनौती के तौर पर स्वीकर की।'

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed