बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों में से एक अनुपम खेर इन दिनों अपने होम टाउन शिमला में हैं। अभिनेता तीन महीने बाद अपनी मां को सरप्राइज देने शिमला पहुंचे थे और अब अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। अभिनेता अपने हर दिन की झलक सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं। बीते दिन उन्होंने अपनी मां दुलारी के साथ देशवासियों को जन्माष्टी की बधाई दी थी, तो अब वह उन्हें अपने साथ लंच पर लेकर गए हैं। अभिनेता ने इसकी झलक अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है।
Anupam Kher: मां दुलारी के साथ लंच करने पहुंचे अनुपम खेर, चना भटूरा खाते ही यादों में खोईं अभिनेता की माताश्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेता अनुपम खेर जब भी अपनी मां दुलारी के साथ होते हैं, तो अक्सर उनकी वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं। फैंस भी उनकी मां को काफी पसंद करते हैं और उनका 'दुलारी रॉक्स' अंदाज उन्हें बेहद पसंद है। अभिनेता अपने परिवार के साथ एक रिसॉर्ट में हैं, जिसकी वह पहले झलक दिखाते हैं। इसके बाद उन्होंने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की है, जिसमें वह सबके साथ लंच कर रहे हैं।
इस दौरान वह अपनी मां से कहते हैं कि चना भटूरा खा रहे हो आज आप। इस पर उनकी मां कहती हैं, ‘हां आज मैं चना भटूरा खा रही हूं, बहुत दिनों के बाद। अब हम बाहर जाते ही नहीं, पहले जाते थे तो मैं खाती थी। वहां तेरे फोटो भी लगी हुई है।’ इस पर हंसते हुए अनुपम खेर कहते हैं, 'अच्छा वहां मेरी फोटो लगी है।'

बता दें कि अनुपम खेर अपने काम से समय निकालकर तीन महीने बाद अपनी मां के पास गए थे। अभिनेता ने अपने भाई राजू के साथ मिलकर मां के लिए सरप्राइज प्लान किया था। अचानक अनुपम खेर को देख उनकी मां भावुक हो गईं और उन्हें डांट भी लगा दी। वहीं, उनके वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में वह 'द कश्मीर फाइल्स' में नजर आए थे, जिसे दर्शकों का बढ़िया रिस्पांस मिला था। इसके बाद अब वह कंगना रणौत के साथ 'इमरजंसी' में नजर आने वाले हैं।