{"_id":"63078608df7703189f544cd2","slug":"anupam-kher-kirron-kher-couple-celebrating-37th-wedding-anniversary-know-about-their-love-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Anupam Kher-Kirron Kher: थिएटर ने कराई थी अनुपम-किरण खेर की दोस्ती, प्यार हुआ तो थाम लिया जिंदगी भर का साथ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Anupam Kher-Kirron Kher: थिएटर ने कराई थी अनुपम-किरण खेर की दोस्ती, प्यार हुआ तो थाम लिया जिंदगी भर का साथ
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Fri, 26 Aug 2022 10:00 AM IST
सार
Anupam Kher-Kirron Kher: थिएटर ने कराई थी अनुपम-किरण खेर की दोस्ती, प्यार हुआ तो थाम लिया जिंदगी भर का साथ
विज्ञापन
1 of 4
किरण खेर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अनुपम खेर और किरण खेर की जोड़ी बॉलीवुड के आदर्श कपल्स में शुमार है। दोनों ही फिल्म इंडस्ट्री के प्रतिष्ठित नाम हैं। किरण खेर अभिनय के साथ-साथ राजनीति में भी सक्रिय हैं। वह चंडीगढ़ से सांसद हैं। मगर, आप सोच रहे होंगे कि आज अचानक इन दोनों का जिक्र क्यों? आपको बता दें कि आज इस सुंदर जोड़ी की शादी की सालगिहर है। जी हां, 37 साल पहले आज ही के दिन अनुपम खेर और किरण खेर विवाह बंधन में बंधे थे। मगर, शादी करने का फैसला दोनों के लिए ही आसान नहीं था। आइए जानते हैं, कैसे शुरू हुई इनकी प्रेम कहानी और कैसे लिया शादी का फैसला...
2 of 4
अनुपम खेर-किरण खेर
- फोटो : सोशल मीडिया
दोस्ती से हुई शुरुआत
अनुपम खेर और किरण खेर शुरुआत में काफी अच्छे दोस्त थे। हालांकि, दोनों के बीच प्यार वाली बात नहीं थी। दरअसल, चंडीगढ़ में किरण खेर जिस थिएटर ग्रुप से जड़ी थीं, उसी ग्रुप में अनुपम खेर भी थे। दोनों ने कई प्ले में साथ काम किया। शायद उस वक्त तक इन दोनों को ही नहीं पता होगा कि आगे चलकर ये दोनों पति-पत्नी बनेंगे, क्योंकि दोनों पहले से शादीशुदा थे। अनुपम खेर 1979 में अरेंज मैरिज कर चुके थे, लेकिन वह इस रिश्ते में खुश नहीं थे। किरण की शादी 1980 में मुंबई के एक व्यवसायी गौतम बेरी से हुई थी, जो केवल पांच साल तक चली।
3 of 4
अनुपम खेर, किरण खेर
- फोटो : सोशल मीडिया
दोनों की यह दूसरी शादी
चंडीगढ़ के बाद मुंबई में किरण खेर और अनुपम खेर दोनों स्ट्रगल कर रहे थे। इसी बीच ऐसा लम्हा आया, जब इन्हें प्यार का अहसास हुआ। ऐसे में दोनों ने रिस्की फैसला लिया। अनुपम खेर अपनी पत्नी से तलाक ले चुके थे। इसके बाद किरण खेर और उनके पति भी समझ गए कि अब उनकी शादी नहीं चल पाएगी और दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद आज ही के दिन 1985 में किरण ने अनुपम के साथ शादी की। पहले पति से तलाक को लेकर किरण ने कहा था, 'पहली शादी में प्यार नहीं बचा था, इसलिए अलग होने का फैसला लिया।' बता दें कि किरण का अपनी पहली शादी से एक बेटा है, जिसका नाम सिकंदर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
अनुपम खेर ,किरण खेर
- फोटो : सोशल मीडिया
परिवार को दिया आर्थिक संबल
अक्सर कहा जाता है कि हर मुस्कुराते चेहरे के पीछे कुछ दर्द छिपा होता है। यह बात किरण खेर पर सही साबित होती है। एक असफल शादी से निकलकर उन्हें अनुपम खेर का साथ मिला। जिंदगी थोड़ी पटरी पर आई। मगर एक आम परिवार की तरह उनके परिवार पर भी मुसीबतें आईं। लिहाजा उनके दूसरे पति यानी अनुपम खेर को आर्थिक घाटा हुआ। परिवार की स्थिति डांवाडोल हुई। इस दौरान किरण खेर ही परिवार के हालात संभालने आगे आईं और परिवार के लिए डटी रहीं। फिल्मों में वापसी की और उनकी मेहनत रंग लाई। परिवार में फिर खुशहाली लौटी। किरण खेर ने सिनेमा से लेकर राजनीति तक संघर्ष ही नहीं किया, बल्कि बता भी दिया कि वह हारने वालों में से नहीं हैं। हालांकि, उनके इरादे जितने मजबूत हैं, जिंदगी भी उतने ही इम्तिहान ले रही है। जिंदगी के इस सबसे सफल मोड़ पर आकर अब वह कैंसर जैसी बीमारी से जूझ रही हैं। बीते साल पता चला कि किरण खेर को ब्लड कैंसर है। उनके पति अनुपम खेर ने यह जानकारी साझा की थी। कैंसर से उनकी जंग अभी जारी है। हमें पूरी उम्मीद है कि वह कैंसर को हराने में कामयाब होंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।