फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Report: लाइगर ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर की जमकर कमाई, बाकी फिल्मों का रहा ऐसा हाल

Fri, 26 Aug 2022 09:00 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Fri, 26 Aug 2022 09:00 AM IST
सार

बॉक्स ऑफिस पर अलग-अलग फिल्मों के बीच घमासान लगातार जारी है। बीते कई समय से जहां साउथ की फिल्म अपने शानदार प्रदर्शन से ताबड़तोड़ कमाई कर रही हैं, तो वहीं दूसरी तरफ बॉलीवुड फिल्मों की चमक अब सिनेमाघरों में कम होती नजर आ रही है।

विज्ञापन
Thursday Box Office Report Liger Raksha Bandhan Laal Singh Chaddha Karthikeya 2 Thiruchitrambalam collection
Box Office Report - फोटो : Social media

बॉक्स ऑफिस पर अलग-अलग फिल्मों के बीच घमासान लगातार जारी है। बीते कई समय से जहां साउथ की फिल्म अपने शानदार प्रदर्शन से ताबड़तोड़ कमाई कर रही हैं, तो वहीं दूसरी तरफ बॉलीवुड फिल्मों की चमक अब सिनेमाघरों में कम होती नजर आ रही है। इसी बीच बीते दिन बड़े पर्दे एक नई फिल्म ने दस्तक दी है। पैन इंडिया मूवी कल यानी गुरुवार को देशभर में रिलीज हो चुकी है। तो आइए जानते हैं ये नई फिल्म बॉक्स ऑफिस क्या कमाल कर पाई और अन्य फिल्मों पर इसका क्या असर देखने को मिला। 

 

Thursday Box Office Report Liger Raksha Bandhan Laal Singh Chaddha Karthikeya 2 Thiruchitrambalam collection
लाइगर रिव्यू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

लाइगर

साउथ सुपरस्टार विजय देवराकोंडा की फिल्म लाइगर ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। फिल्म ने अपने ओपनिंग डे के कलेक्शन के साथ ही बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार आमिर और अक्षय को पीछे छोड़ दिया है। आमिर और अक्षय की फिल्म अपने पहले दिन जहां मिलकर भी 20 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई थी , तो वहीं विजय की फिल्म ने इस आंकड़े को पार कर लिया है। फिल्म ने पहले दिन देशभर में 27 करोड़ की कमाई कर ली है। हालांकि, हिंदी बेल्ट में फिल्म की रफ्तार काफी धीमी रही। फिल्म ने हिंदी करीब 2.50 करोड़ का कारोबार किया जबकि तेलुगू भाषा में 24.5 करोड़ की कमाई की है।

Thursday Box Office Report Liger Raksha Bandhan Laal Singh Chaddha Karthikeya 2 Thiruchitrambalam collection
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

लाल सिंह चड्ढा

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा बॉक्स ऑफिस पर लगातार अपना खराब प्रदर्शन कर रही है। भारी विरोध के बीच रिलीज हुई यह फिल्म बड़ी से मुश्किल से घरेलू बाजार में 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर पाई है। फिल्म ने भले ही दुनिया भर में हुए कलेक्शन के दम पर 100 का आंड़का पार कर लिया है, लेकिन सिर्फ देश में इस फिल्म का 100 करोड़ का आंकड़ा छूने की उम्मीदें बेहद कम लग रही है। इसी बीच गुरुवार को हुई फिल्म की कमाई की बात करें तो इस फिल्म ने अपनी रिलीज के 15वें दिन महज 55 लाख रुपये की कमाई की है। इसके साथ ही अब फिल्म का कुल कलेक्शन 58.73 करोड़ रुपये हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Thursday Box Office Report Liger Raksha Bandhan Laal Singh Chaddha Karthikeya 2 Thiruchitrambalam collection
रक्षा बंधन - फोटो : youtube

रक्षा बंधन

अभिनेता अक्षय कुमार स्टारर फिल्म रक्षा बंधन भी बॉक्स ऑफिस के बुरी तरह पिट चुकी है। इस फिल्म के साथ ही अभय ने इस साल अपनी फ्लॉप फिल्मों की हैट्रिक लगा ली है। 70 करोड़ की लागत से बनी ये फिल्म दर्शकों को कुछ खास पसंद हीं आ रही है। यह वजह से है कि रिलीज के बाद से ही इसकी कमाई की रफ्तार काफी धीमी रही और अब दिन-ब-दिन इसके कलेक्शन में गिरावट देखने को मिल रही है। इसी बीच 15वें हुए फिल्म की कमाई के शुरुआती आंकड़े सामने आ चुके हैं। फिल्म ने अपनी के दूसरे गुरुवार को महज 60 लाख का कारोबार किया है।

विज्ञापन
Thursday Box Office Report Liger Raksha Bandhan Laal Singh Chaddha Karthikeya 2 Thiruchitrambalam collection
कार्तिकेय 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कार्तिकेय 2

निखिल सिद्धार्थ और अनुपमा परमेश्वरन स्टारर फिल्म 'कार्तिकेय 2' रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है। तेलुगू के अलावा इस फिल्म को हिंदी बेल्ट में काफी पसंद किया जा रहा है। यही वजह है कि यह फिल्म अभी तक बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। इसी बीच गुरुवार को हुई फिल्म की कमाई के शुरुआती आंकड़े सामने आ चुके हैं। फिल्म ने अपनी रिलीज के 13वें दिन थोड़ी गिरावट के साथ 1.40 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। वहीं, अब फिल्म की कुल कमाई 61.51 करोड़ रुपये पहुंच गई है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed