फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीएम मोदी से मुलाकात के बाद खुद को नहीं रोक पाए अनुपम खेर, ट्विटर पर लिखी ऐसी बात

Tue, 02 Jul 2019 01:37 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Tue, 02 Jul 2019 01:37 AM IST
विज्ञापन
anupam kher meets pm narendra modi in delhi and tweet after meeting
Anupam Kher With PM Modi - फोटो : twitter

बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर एक्टिंग के साथ अपनी बेबाक राय के लिए भी जाने जाते हैं। इन दिनों वो अपनी आने वाली फिल्म 'वन डे' के प्रमोशन में बिजी हैं। हाल में अनुपम खेर दिल्ली पहुंचे, यहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात के बाद उन्होंने अपनी भावनाएं ट्विटर के जरिए साझा कीं।

anupam kher meets pm narendra modi in delhi and tweet after meeting
Anupam Kher With PM Modi - फोटो : twitter

अनुपम खेर ने ट्विटर पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वो पीएम मोदी के साथ नजर आ रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के प्रेरणादायक शब्द उनके लिए ऊर्जा का एक बड़ा स्रोत हैं।

anupam kher meets pm narendra modi in delhi and tweet after meeting
Anupam Kher With PM Modi - फोटो : twitter

अनुपम खेर ने ट्विटर पर लिखा, 'प्यारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, आपसे मिलना गर्व की बात है। दभारत के लिए आपका दृष्टिकोण बहुत ही आश्वस्त करने वाला और दिल को छूने वाला है। आपके प्रेरणादायक शब्द हमेशा मेरे लिए ऊर्जा का एक बड़ा स्रोत होंगे. आप हमारे देश को यूं ही और अधिक ऊंचाइयों पर ले जाते रहें।'



 

विज्ञापन
विज्ञापन
anupam kher meets pm narendra modi in delhi and tweet after meeting
Zaira Wasim, Anupam Kher - फोटो : amar ujala

हाल ही अनुपम खेर ने जायरा वसीम के बॉलीवुड छोड़ने को लेकर अपनी राय रखी थी । न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए अनुपम खेर ने कहा कि, 'ये जायरा का फैसला नहीं हो सकता, उन्होंने ये दबाव में आकर फैसला लिया है। अगर उन्होंने धर्म के नाम पर ये फैसला लिया है तो शायद ये उनका फैसला नहीं हो सकता।'

विज्ञापन
anupam kher meets pm narendra modi in delhi and tweet after meeting
anupam kher

अनुपम खेर ने आगे कहा कि,'मुझे बहुत दुख हुआ क्योंकि एक लड़की ने अपने सपनों को तोड़ दिया। भगवान ने उन्हें बहुत ही शानदार प्लेटफॉर्म दिया था। मैं एक एक्टिंग स्कूल चलाता हूं जहां बहुत लोग अपने सपने पूरे करने आते हैं लेकिन उन्हें तो ये प्लेटफॉर्म मिल चुका था। उन्होंने ये दबाव में आकर फैसला लिया है। लेकिन ये उनकी जिंदगी है अगर उन्होंने कोई फैसला लिया है तो उसका सम्मान करना जरूरी है। मेरे ख्याल से हम लोगों को उनको अकेला छोड़ देना चाहिए।' 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed