फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lata Mangeshkar Passed Away: आशा भोसले से मिले अनुपम खेर, कहा- कुछ मुस्कान, कुछ आंसू ...

Sun, 06 Feb 2022 03:57 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sun, 06 Feb 2022 03:57 PM IST
विज्ञापन
Anupam Kher met Asha Bhosle, sister of Lata Mangeshkar, at her residence post the death of the legendary singer on Sunday.
आशा भोसले और अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया

अनुपम खेर बॉलीवुड की उन हस्तियों में से एक हैं, जो दिग्गज गायिका लता मंगेशकर को अंतिम विदाई देने उनके आवास पहुंचे हैं। इस दौरान अभिनेता ने लता मंगेशकर की बहन और अनुभवी गायिका आशा भोसले से मुलाकात की। अनुपम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर साझा करते हुए इस बात की जानकारी दी है।

Anupam Kher met Asha Bhosle, sister of Lata Mangeshkar, at her residence post the death of the legendary singer on Sunday.
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया

तस्वीर में अनुपम खेर ने आशा भोसले के हाथों को पकड़कर रखा है। आशा उनकी ओर देखकर मुस्कुरा रही हैं और अभिनेता उदासी से उनकी आंखों में देखा रहे हैं। अनुपम ने तस्वीर साझा करने हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, "अक्सर वह सबसे बड़ी मुस्कान होती है जो सबसे दुखी दिल को छुपाती है!" मैं उनकी उदास मुस्कान के पीछे अपनी प्यारी बहन को खोने का दर्द महसूस कर सकता हूं! मेरे लिए भी उनसे लता दीदी के बारे में बात करना बेहद मुश्किल था। हमने कुछ मुस्कान और कुछ आंसू साझा किए।

Anupam Kher met Asha Bhosle, sister of Lata Mangeshkar, at her residence post the death of the legendary singer on Sunday.
लता मंगेशकर का परिवार - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि लता मंगेशकर पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ी थीं। आशा भोसले उनसे और बहन मीना से छोटी थीं। उनकी एक छोटी बहन उषा मंगेशकर और भाई हृदयनाथ मंगेशकर भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Anupam Kher met Asha Bhosle, sister of Lata Mangeshkar, at her residence post the death of the legendary singer on Sunday.
लता मंगेशकर, अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया

रविवार को ब्रीच कैंडी अस्पताल में 92 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। अनुपम ने इंस्टाग्राम पर लता मंगेशकर की कुछ तस्वीरें साझा कर शोक जताते हुए लिखा, भारत रत्न  लता मंगेशकर हमें छोड़कर कहीं नहीं जा सकतीं। उनकी छवि और उनकी आवाज हर भारतीय के दिल और आत्मा में हमेशा अमर रहेगी। शायद, ऊपर के देवता भी लता दीदी की भावपूर्ण आवाज सुनना चाहते थे। इसलिए उन्होंने लता दीदी को बुला लिया। वैसे, मैं आपके व्हाट्सएप संदेशों को बहुत मिस करूंगा!"

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed