फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनुपम खेर की मां ने कोरोना को दी मात, अभिनेता ने वीडियो पोस्ट कर दिया हेल्थ अपडेट

Mon, 20 Jul 2020 03:30 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Mon, 20 Jul 2020 03:30 PM IST
विज्ञापन
anupam kher mother dulari declared healthy after covid 19 positive
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया

पिछले कुछ वक्त में सिनेमा से जुड़े कई लोगों पर कोरोना का असर देखने को मिला है। बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर की मां दुलारी का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव निकला था। अनुपम खेर ने एक पोस्ट के जरिए बताया कि उनकी मां ठीक हो गई हैं। साथ ही उन्होंने अपने सभी प्रशंसकों से प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद कहा है। 

anupam kher mother dulari declared healthy after covid 19 positive
मां के साथ अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया

एक वीडियो में अनुपम खेर ने कहा कि 'अच्छी खबर है, कोकिलाबेन अस्पताल के डॉक्टर्स ने कहा है कि मेडिकल के सभी मापदंडों पर मेरी मां अब स्वस्थ हैं। अब वो घर जा सकती हैं। उन्हें कम से कम आठ दिन होम क्वारंटीन रहना पड़ेगा। वो तेजी से ठीक हो रही हैं।'

anupam kher mother dulari declared healthy after covid 19 positive
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया

अनुपम खेर कहते हैं, 'सबसे पहले मैं कोकिलाबेन अस्पताल के सभी डॉक्टर्स, नर्सेस और स्टाफ का शुक्रिया कहना चाहता हूं। उन्होंने मेरी मां का इतना ध्यान रखा। सबसे ज्यादा आपका शुक्रिया है। आपने अपनी दुआओं और शुभकामनाओं से मुझे ढांढस बंधाया है। शब्दों में ये बयां करना मुश्किल है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
anupam kher mother dulari declared healthy after covid 19 positive
अनुपम खेर - फोटो : एएनआई

साथ ही अनुपम खेर ने कहा कि 'अपने घर के आस पास अगर किसी को कोरोना हो जाता है तो लोग उससे दूरी बना लेते हैं। हालांकि यह सही विचार के साथ किया जाता है। मैं बाकी परिवार वालों के लिए भी दुआ करता हूं कि वो भी ठीक हो जाएं।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Mom has been declared healthy by all medical parameters by the doctors at Kokilaben Hospital. She will now be quarantining at home. Thank you all for your love, faith & prayers. Love heals. Be kind to people whose family member has Covid +. Stay safe but don’t be distant emotionally from them. God is kind. Doctors & @my_bmc officials/employees are real HEROES. 🙏😍🌈 #KokilaBenHospital #DulariRocks #Love #Kindness #Compassion

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher) on

विज्ञापन
anupam kher mother dulari declared healthy after covid 19 positive
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि अनुपम खेर की मां सहित उनके भाई, भाभी और भतीजी का कोविड 19 टेस्ट पॉजिटिव निकला था। अनुपम खेर समय समय पर सोशल मीडिया के जरिए परिवार का हेल्थ अपडेट देते रहे हैं। अभिनेता ने अपना भी कोविड 19 टेस्ट कराया था। उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed