दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर सोशल मीडिया के जरिए लगातार फैंस से जुड़े रहते हैं और अक्सर अपनी मां दुलारी के साथ भी खूबसूरत बॉन्ड साझा करते नजर आते हैं। आज अभिनेता ने अपने ट्विटर से अपने टॉक शो 'मंजिले और भी हैं' का एक वीडियो शेयर किया। जिसमें वह अपनी मां से कश्मीर में घर लेने का वादा करते हैं और इसे सुनकर उनकी मां दुलारी भावुक हो जाती हैं।
Anupam Kher: कश्मीर में घर लेने की बात से भावुक हुईं अनुपम खेर की मां, आंखों से छलक आए आंसू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुपम खेर ने इस बार अपने टॉक शो 'मंजिले और भी हैं' पर गेस्ट के रूप में मां दुलारी को सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में आमंत्रित किया। जहां पर दोनों ने जमकर बातें कीं। इस दौरान अनुपम खेर ने अपनी मां से बात करते हुए बचपन की यादों को भी ताजा किया। इसी दौरान बातचीत करते हुए दुलारी शिमला से जुड़ी यादें साझा करते हुए कहती हैं कि अगर शिमला कश्मीर का हिस्सा होता तो वहां वह कभी घर नहीं लेती। इस पर अनुपम खेर उनसे कहते हैं कि अब कश्मीर से आर्टिकल 370 हट चुका है और हम वहां घर खरीदने का अधिकार मिल गया है।
Kiara-Sidharth: नए साल से पहले शादी के बंधन में बंध जाएंगे कियारा और सिद्धार्थ! सामने आई वेडिंग से जुड़ी डिटेल
अनुपम खेर कहते हैं कि तो कश्मीर में घर ले लेते हैं। ये सुनते ही दुलारी बहुत खुश हो जाती हैं और कहती हैं कि- हां तुम शिमला वाले घर का कुछ कर लो और कश्मीर में घर ले लो। तब अनुपम खेर अपनी मां से कहते हैं कि शिमला वाला घर रहने देते हैं और कश्मीर में भी घर ले लेते हैं। इस पर मां दुलारी सिर्फ 2 बीएचके घर लेने के लिए कहती हैं। जैसे ही अनुपम खेर कहते हैं कि मैं अभी वहां घर खरीदने के लिए कॉल करता हूं। तो ये बात सुनकर उनकी मां यकीन नहीं कर पाती हैं और खुशी से कहती हैं, तू सच बोल रहा है? इस दौरान वह अपनी कुर्सी से उठकर अनुपम खेर के पास चली जाती हैं और काफी इमोशनल हो जाती हैं।
'द कश्मीर फाइल्स' की शानदार सफलता के बाद अनुपम खेर की लोकप्रियता में चार चांद लग गए हैं। बात करें वर्क फ्रंट की तो दिग्गज अभिनेता जल्दी ही सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म 'ऊंचाई' में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 11 नवंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
Chhath Puja 2022: महापर्व छठ पर सज-धजकर पूजा करती नजर आईं रानी चटर्जी, सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो