बॉलीवुड एक्टर सिकंदर खेर आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उनके पिता और दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने उन्हें खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। अनुपम खेर ने सिकंदर के जन्मदिन के मौके पर सोशल मीडिया पर एक इमोशनल नोट लिखा है। बता दें कि सिकंदर आज अपना 41वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। उनका जन्म 31 अक्तूबर 1981 को मुंबई में हुआ।
Anupam Kher: अनुपम खेर ने बेटे सिकंदर को दी जन्मदिन की बधाई, लिखा भावुक नोट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुपम खेर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट साझा करते दुए सिकंदर खेर को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने सिकंदर की कुल चार तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें उनकी पुरानी तस्वीर भी शामिल हैं। पहली तस्वीर सिकंदर के बचपन की है। इसमें उनके लंबे घुंघराले बाल नजर आ रहे हैं। दूसरी तस्वीर में सिकंदर अपनी मां किरण खेर के साथ नजर आ रही हैं। तीसरी तस्वीर ब्लैक एंड व्हाइट है, जिसमें सिकंदर पलंग पर बैठकर पोज दे रहे हैं। चौथी तस्वीर में सिकंदर ब्लू शर्ट में नजर आ रहे हैं।
इस पोस्ट के साथ अनुपम खेर ने भावुक नोट लिखा है। उन्होंने लिखा है, 'प्यारे सिकंदर, जन्मदिन मुबारक हो! ईश्वर आपको दुनिया की सारी खुशियां दे। आप स्वस्थ और दीर्घायु हों। तुम एक अच्छे इंसान हो और साथ ही एक शानदार एक्टर भी हो। भगवान करे कि आपके आगामी सभी प्रोजेक्ट्स सफल हों। आपके लिए खूब प्यार और दुआएं।' आपको बता दें कि सिकंदर, किरण खेर और उनके पहले पति गौतम बेरी के बेटे हैं। गौतम बेरी से तलाक के बाद किरण खेर ने अनुपम खेर से शादी की। अनुपम खेर और सिकंदर खेर के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग है।
अनुपम खेर के इस पोस्ट पर सिकंदर खेर ने कमेंट किया है। उन्होंने लिखा है, 'आपका शुक्रिया डैड, आपको भी बहुत-बहुत प्यार।' बता दें कि सिकंदर खेर अब तक कई हिंदी फिल्मों में काम कर चुके हैं, साथ ही उन्होंने टीवी सीरियल और वेब सीरीज में भी काम किया है। इसके अलावा सिकंदर खेर बचपन से ही एक खिलाड़ी रहे हैं। उन्होंने कई खेल खेले हैं। वह एक शौकीन गोल्फर हैं और अभी भी अपने अभ्यास को जारी रखने के लिए कुछ समय निकाल लेते हैं। उन्होंने राज्य स्तर पर हैंडबॉल और जिला स्तर पर टेबल टेनिस भी खेला है।