{"_id":"635f863f2a02a7031e7684d1","slug":"shaka-laka-boom-boom-hansika-motwani-is-all-set-to-tie-the-knot-on-december-4-know-about-wedding-festivities","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hansika Motwani Wedding: घर बसाने जा रहीं हंसिका मोटवानी! दिसंबर में इस शख्स के साथ लेंगी सात फेरे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Hansika Motwani Wedding: घर बसाने जा रहीं हंसिका मोटवानी! दिसंबर में इस शख्स के साथ लेंगी सात फेरे
अभिनेत्री हंसिका मोटवानी के फैंस के लिए एक खुशखबरी है। टीवी जगत और बॉलीवुड से लेकर दक्षिण सिनेमा तक अपने अभिनय का सिक्का चलाने वाली हंसिका के घर शहनाई बजने वाली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक हंसिका मोटवाली 4 दिसंबर 2022 को शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। हंसिका के चाहने वालों के लिए यह खबर किसी सरप्राइज से कम नहीं है। हालांकि, फैंस की दिलचस्पी यह जानने में भी जरूर होगी कि आखिर हंसिका किसे अपना हमसफर बनाने जा रही हैं! तो चलिए आपको बताते हैं...
2 of 4
Hansika Motwani
- फोटो : सोशल मीडिया
हंसिका मोटवानी लंबे वक्त से अपने रिलेशन और शादी की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। अब आखिर उस मिस्ट्री मैन से पर्दा उठ गया है, जिसे हंसिका अपना जीवनसाथी बनाने जा रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हंसिका की शादी जयपुर के मुनडोटा फोर्ट एंड पैलेस में भव्य अंदाज में होगी। दिसंबर के फर्स्ट वीक में तैयारियां शुरू हो जाएंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह एक डेस्टिनेशन वेडिंग होगी, जिसमें परिवार के करीबी दोस्त शरीक होंगे।
3 of 4
Hansika Motwani
- फोटो : सोशल मीडिया
रिपोर्ट्स के मुताबिक दो दिसंबर को हंसिका के शादी के कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे। दो तारीख को मेहंदी फंक्शन होगा। इसमें सूफी गाने बजाए जाएंगे। अगले दिन संगीत की रस्में पूरी होंगी, जिसका धमाल अलग थीम में होगा। दरअसल, हंसिका की शादी के हर फंक्शन में कोई न कोई थीम और ड्रेस कोड रखा गया है। इतने सारे कार्यक्रमों के बीच कसीनो थीम पर भी एक पार्टी रखी गई है। शादी में थीम के आधार पर ही सभी को तैयार होकर शिरकत करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Hansika Motwani
- फोटो : सोशल मीडिया
हंसिका मोटवानी के शादी के कार्यक्रमों के बारे में जानकारी सामने आई है। हालांकि, उनके मंगेतर का नाम अभी सार्वजनिक नहीं हुआ है। लेकिन, ऐसी चर्चा है कि वह बिजनसमैन सोहेल कथौरिया नाम के व्यक्ति से शादी कर रही हैं। बता दें कि 'शाका लाका बूम-बूम' जैसे चर्चित शो में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम कर चुकीं हंसिका ने कई दक्षिण फिल्मों में भी अपने अभिनय का जादू चलाया है। उन्होंने बॉलीवुड की भी कुछ फिल्मों में काम किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।