फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Charu Asopa-Rajeev Sen: चारू असोपा ने छोड़ा राजीव सेन का घर, बोलीं- मुझे किसी के सामने कुछ साबित नहीं करना

Mon, 31 Oct 2022 01:24 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 31 Oct 2022 01:24 PM IST
विज्ञापन
Charu Asopa Rajeev Sen Controversy: Baalveer actress left sushmita sen brother house says truth will come out
Charu Asopa, Rajeev Sen - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन के भाई-भाभी की शादीशुदा जिंदगी में उठा तूफान अभी थमा नहीं है। कुछ महीने पहले राजीव सेन और चारू असोपा के तलाक की खबरें सामने आई थीं। लेकिन, बाद में यह खबर आई कि दोनों के बीच अब सब सामान्य है। यहां तक कि गणेश चतुर्थी पर दोनों ने साथ में पूजा-अर्चना की और सोशल मीडिया पर तस्वीरें भी शेयर कीं। फैंस को भी खुशी हुई कि एक प्यारी जोड़ी के बीच सारे गिले-शिकवे दूर हो गए। मगर, एक बार फिर दोनों का रिश्ता बिखरने की कगार पर आ पहुंचा है। हालात इतने खराब हो चले हैं कि चारू असोपा ने राजीव सेन का घर छोड़ दिया है।



Movie Release This Week: इस हफ्ते रिलीज होंगी 23 फिल्में, क्या फोन भूत को टक्कर दे पाएंगी डबल एक्सएल और मिली

Charu Asopa Rajeev Sen Controversy: Baalveer actress left sushmita sen brother house says truth will come out
Charu Asopa, Rajeev Sen - फोटो : सोशल मीडिया

रिपोर्ट्स के मुताबिक चारू ने राजीव सेन से अलग होने का फैसला ले लिया है और अब वो उनका घर छोड़कर भी चली गई हैं। बीते दिनों चारू ने राजीव सेन पर कई गंभीर आरोप लगाए और कहा कि अब वह राजीव से फाइनली अलग हो रही हैं। अपने इस फैसले के बाद चारू ने अब राजीव सेन का घर छोड़ दिया है। चारू अपने नए व्लॉग में नए घर में शिफ्ट होते हुए देखी जा सकती हैं। चारू ने यह भी बताया कि कई लोग उन पर निगेटिव कमेंट्स कर रहे हैं। चारू ने अपने व्लॉग में कहा, 'बीती रात जब मैं सोने जा रही थी तब मैंने यूट्यूब पर कुछ कमेंट्स देखे। आप लोगों के कमेंट्स देखकर मैं थोड़ा दुखी हुई। मुझे नहीं पता कि क्या कहूं। खैर, हर किसी का अपना अलग नजरिया होता है और मैं उसे बदल नहीं सकती हूं। कई लोगों ने मुझ पर प्यार भी बरसाया है।'

Parineeti Chopra: भांजी मालती को अपनी यह फिल्म दिखाएंगी परिणीति चोपड़ा, साझा की वजह

Charu Asopa Rajeev Sen Controversy: Baalveer actress left sushmita sen brother house says truth will come out
Charu Asopa, Rajeev Sen - फोटो : सोशल मीडिया

चारू असोपा का कहना है कि उन्हें किसी के सामने कुछ साबित करने की जरूरत नहीं है। सच सबके सामने जरूर आएगा। चारू के मुताबिक, 'मुझे अपने फैंस और ईमानदार सब्सक्राइबर्स के सामने कुछ भी साबित करने की जरूरत नहीं है। सच सबके सामने आएगा। वहीं, दूसरी ओर राजीव सेन ने अपने व्लॉग में चारू के सभी आरोपों को गलत और झूठा बताया है। राजीव ने कहा कि चारू का लाई डिटेक्टर टेस्ट होना चाहिए। राजीव ने अपना बचाव करते हुए कहा कि उन्होंने कभी भी मीडिया में चारू को लेकर कुछ गलत नहीं बोला है, सिर्फ खुद पर लगे आरोपों पर अपना बचाव किया है। 

Phone Bhoot: कटरीना ने विक्की के स्टाइल में किया प्रमोशन, स्टेज पर पति का डायलॉग चिल्लाती नजर आईं अभिनेत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
Charu Asopa Rajeev Sen Controversy: Baalveer actress left sushmita sen brother house says truth will come out
Charu Asopa, Rajeev Sen - फोटो : सोशल मीडिया

सुष्मिता सेन के भाई का कहना है कि इस मुश्किल समय में उन्हें कई लोगों का सपोर्ट भी मिल रहा है और वह अपने व्लॉग के जरिए सिर्फ लोगों में प्यार बांटना चाहते हैं। हालांकि, यह तय कर पाना मुश्किल है कि चारू और राजीव में से कौन सच बोल रहा है और कौन झूठ! लेकिन दोनों के अलगाव से इनके फैंस को झटका लगा है। बता दें कि चारू ने राजीव पर मारपीट के आरोप लगाए। उन्होंने कहा था कि शादी के बाद से ही दोनों के बीच झगड़े हो रहे हैं। लड़ाई के बाद राजीव कई महीनों तक भाग जाते थे। सारे कॉन्टैक्ट खत्म कर देते थे। आपको बता दें कि राजीव और चारू की शादी वर्ष 2019 में हुई थी। दोनों की लव मैरिज थी, लेकिन शादी के कुछ महीनों बाद ही दोनों के रिश्ते में दरार आ गई थी। तब से लेकर अब तक राजीव और चारू ने एक दूसरे को कई मौके दिए, लेकिन अफसोस दोनों की शादी चल नहीं पाई।

OTT Release This Week: महीने की शुरुआत में खुलने वाला है कंटेंट का पिटारा, रिलीज होंगी ये फिल्में और सीरीज

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed