फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

OTT Release This Week: महीने की शुरुआत में खुलने वाला है कंटेंट का पिटारा, रिलीज होंगी ये फिल्में और सीरीज

Mon, 31 Oct 2022 12:41 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Mon, 31 Oct 2022 12:41 PM IST
विज्ञापन
OTT Release This Week List of Upcoming Movies Series in november like Brahmastra PS 1 on netflix prime hotstar
इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज होने वाली फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया

नवंबर महीने की शुरुआत में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नए कंटेंट का पिटारा खुलने वाला है। एक के बाद एक फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली हैं। बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा चुकीं हिंदी से लेकर दक्षिण भारतीय भाषाओं तक की फिल्में अब ओटीटी पर दस्तक वाली हैं। यानी महीने की शुरुआत में ही दर्शकों को मनोरंजन का फुल डोज मिलने वाला है। यदि आप इस महीने में रिलीज होने वाली फिल्मों और सीरीज की वॉचलिस्ट तैयार कर रहे हैं तो यहां दी गई लिस्ट की मदद से जान लीजिए कि अगले महीने कौन-कौन सी वेब सीरीज और फिल्में आने वाली हैं।

OTT Release This Week List of Upcoming Movies Series in november like Brahmastra PS 1 on netflix prime hotstar
ब्रह्मास्त्र - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

ब्रह्मास्त्र पार्ट वन
बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली बॉलीवुड फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन’ ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। बता दें कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म इस साल 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। वहीं, अब यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धमाल मचाने वाली है। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक यह फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 4 नवंबर को स्ट्रीम होगी।

यह भी पढ़ें-  सबसे ज्यादा 100 करोड़ी फिल्में दे चुकी हैं बॉलीवुड की ये अदाकाराएं, लिस्ट में टॉप पर है यह एक्ट्रेस

OTT Release This Week List of Upcoming Movies Series in november like Brahmastra PS 1 on netflix prime hotstar
पीएस-1 - फोटो : सोशल मीडिया

पोन्नियन सेल्वन-1
मणिरत्नम की ड्रीम फिल्म कही जाने वाली 'पीएस-1' भी इसी हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धमाका करने वाली है। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ रुपये की कमाई करने वाली यह फिल्म सभी प्राइम मेंबर्स के लिए 4 नवंबर को स्ट्रीम होने वाली है। बता दें, इस फिल्म में ऐश्वर्या राय के साथ विक्रम, कार्ति, तृष्णा कृष्णन और जायम रवि मुख्य भूमिका में हैं। 

यह भी पढ़ें- डांस के साथ एक्टिंग में भी माहिर हैं कोरियोग्राफर धर्मेश, इस शो से रातों-रात हो गए थे फेमस

विज्ञापन
विज्ञापन
OTT Release This Week List of Upcoming Movies Series in november like Brahmastra PS 1 on netflix prime hotstar
द टेकओवर - फोटो : सोशल मीडिया

द टेकओवर
हिंदी और दक्षिण के अलावा नवंबर महीने की शुरुआत में डच क्राइम एक्शन फिल्म 'द टेकओवर' भी रिलीज होने वाली है। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक यह फिल्म एक नवंबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। बता दें कि इस फिल्म की कहानी एथिकल हैकर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो प्राइवेट स्कैंडल को उजागर करने के चक्कर में कत्ल के केस में फंस जाता है।

यह भी पढ़ें- जितेंद्र को 14 साल की शोभा कपूर से हो गया था प्यार, घर वालों से छिपकर रचाई थी शादी

विज्ञापन
OTT Release This Week List of Upcoming Movies Series in november like Brahmastra PS 1 on netflix prime hotstar
ब्लॉकबस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

ब्लॉकबस्टर
नवंबर महीने की शुरुआत में एक कॉमेडी वेब सीरीज भी रिलीज होने वाली है। इस सीरीज का नाम 'ब्लॉकबस्टर' है, जो तीन नवंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर दस्तक देने वाली है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस सीरीज की कहानी एक मैनेजर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो कई मुश्किलों के बीच अपने स्टोर को खोलने की कोशश करता है।

यह भी पढ़ें- कांतारा के सामने नहीं टिक पाई राम सेतु, अजय देवगन की थैंक गॉड का तो मत पूछिए हाल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed