फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Phone Bhoot: कटरीना ने विक्की के स्टाइल में किया प्रमोशन, स्टेज पर पति का डायलॉग चिल्लाती नजर आईं अभिनेत्री

Mon, 31 Oct 2022 12:04 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 31 Oct 2022 12:04 PM IST
विज्ञापन
Phone Bhoot Katrina Kaif delivers Vicky Kaushal Uri Dialogue Ishaan Siddhant film promotion video gets viral
'फोन भूत' के प्रमोशन इवेंट पर कटरीना कैफ, सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर - फोटो : social media

बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'फोन भूत' को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। कटरीना, ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी की अदाकारी से सजी यह फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। जैसे-जैसे फिल्म की रिलीज डेट नजदीक आती जा रही है, वैसे-वैसे ही फिल्म की पूरी टीम इसके प्रमोशन में लगी हुई है। जहां बीते दिन कटरीना कैफ हाथों में बल्ला लिए एक्टिंग छोड़ क्रिकेट पिच पर छक्के-चौके लगाती नजर आई थीं, वहीं आज उनका एक नया वीडियो सामने आया है। इसमें वह अपने पति विक्की कौशल को कॉपी करती दिखाई दे रही हैं, यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Phone Bhoot Katrina Kaif delivers Vicky Kaushal Uri Dialogue Ishaan Siddhant film promotion video gets viral
फोन भूत - फोटो : social media

कटरीना कैफ इन दिनों अपनी अपकमिंग हॉरर कॉमेडी फिल्म 'फोन भूत' का प्रमोशन कर रही हैं। फिल्म में उनके अलावा सिद्धांत चतुर्वेदी, ईशान खट्टर और जैकी श्रॉफ भी हैं। ऐसे में एक प्रमोशन इवेंट का वीडियो वायरल भयानी के इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा किया गया है, जिसमें कटरीना अपने पति अभिनेता विक्की कौशल की फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' से एक पॉपुलर डायलॉग बोलती नजर आ रही हैं। वीडियो में कटरीना को स्टेज पर खड़े होकर विक्की की तरह जोर से 'हाउज द जोश' चिल्लाते हुए देखा जा सकता है। उत्साह से भरपूर कटरीना के इस सवाल का जवाब फैंस ने भी बड़ी उत्सुकता से देते हुए कहा, 'हाई'। लोगों को उनका यह विक्की कौशल के स्टाइल में अपनी फिल्म को प्रमोट करना काफी पसंद आ रहा है।   
Kantara: क्या 'कांतारा' का हिंदी रीमेक बनेगा , कौन निभाएगा मुख्य किरदार? ऋषभ शेट्टी ने दिए चौंकाने वाले जवाब 

Phone Bhoot Katrina Kaif delivers Vicky Kaushal Uri Dialogue Ishaan Siddhant film promotion video gets viral
कटरीना कैफ, ईशान खट्टर, सिद्धांत चतुर्वेदी - फोटो : सोशल मीडिया

इस प्रमोशन इवेंट में कटरीना के साथ ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी भी मौजूद थे, लेकिन कटरीना ने अपने इस स्टाइल से सारी लाइमलाइट कबजा ली। वायरल होते इस वीडियो पर अभिनेत्री के फैंस लगातार कमेंट कर उनके इस सवाल का जवाब भी दे रहे हैं। एक ने कमेंट कर लिखा, 'जोश माउंट एवरेस्ट जितना बड़ा है मैडम।' दूसरा लिखता है, 'हाई मैम।' वहीं बहुत से फैंस वीडियो में कटरीना के हाव भाव को क्यूट और प्यारा भी बता रहे हैं।
Movie Release This Week: इस हफ्ते रिलीज होंगी 23 फिल्में, क्या फोन भूत को टक्कर दे पाएंगी डबल एक्सएल और मिली

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन
विज्ञापन
Phone Bhoot Katrina Kaif delivers Vicky Kaushal Uri Dialogue Ishaan Siddhant film promotion video gets viral
कटरीना कैफ, ईशान खट्टर, सिद्धांत चतुर्वेदी - फोटो : सोशल मीडिया

कटरीना, ईशान, सिद्धांत और जैकी श्रॉफ स्टारर यह हॉरर कॉमेडी फिल्म 4 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। 'फोन भूत' का निर्देशन गुरमीत सिंह किया गया है और इसे रवि शंकरन और जसविंदर सिंह द्वारा लिखा गया है। 
Priyanka Chopra: स्वदेश लौट रही हैं प्रियंका चोपड़ा! तीन साल बाद भारत वापसी को लेकर भावुक दिखीं एक्ट्रेस

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed