फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Parineeti Chopra: भांजी मालती को अपनी यह फिल्म दिखाएंगी परिणीति चोपड़ा, साझा की वजह

Mon, 31 Oct 2022 12:01 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 31 Oct 2022 12:01 PM IST
विज्ञापन
Parineeti Chopra wants niece Malti Marie Chopra Jonas to watch kid friendly film Hasee Toh Phasee
प्रियंका चोपड़ा-परिणीति चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा बेटी मालती के साथ भारत आ रही हैं। इस बात से परिणीति चोपड़ा बेहद खुश हैं। उन्होंने अपनी भांजी मालती के स्वागत की पूरी तैयारी कर ली है। परिणीति ने हाल ही में एक बातचीत के दौरान बहन प्रियंका चोपड़ा, भांजी मालती मैरी और जीजा निक जोनस को लेकर बातचीत की। इस दौरान पिरणीति ने उस फिल्म का नाम भी लिया जो वह मालती को दिखाना पसंद करेंगी। परिणीति ने 'हंसी तो फसी' फिल्म का नाम लिया, साथ ही इसे दिखाए जाने की वजह भी स्पष्ट की। 



Monday Flashback: व्हिस्की पीकर नीतू कपूर को सब राज बता देते थे चिंटू जी! एक्ट्रेस को रहती थी हर जानकारी

Parineeti Chopra wants niece Malti Marie Chopra Jonas to watch kid friendly film Hasee Toh Phasee
परिणीति चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि परिणीति और देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा कजन हैं। दोनों में काफी ज्यादा प्यार है। हाल ही में एक बातचीत के दौरान परिणीति से पूछा गया कि वह मालती को अपनी कौन सी फिल्म दिखाना पसंद करेंगी? इस पर उन्होंने 'हंसी तो फसी' का नाम लिया। परिणीति ने मालती को 'हंसी तो फसी' दिखाने के पीछे की वजह बताई। परिणीति का कहना है कि यह उनकी सबसे ज्यादा किड्स फ्रेंडली फिल्म है। 

Adipurush Postponed: ट्रोल्स के डर से मेकर्स ने बदली आदिपुरुष की रिलीज डेट? जानें प्रभास की फिल्म का अपडेट

Parineeti Chopra wants niece Malti Marie Chopra Jonas to watch kid friendly film Hasee Toh Phasee
परिणीति चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि 'हंसी तो फसी' में परिणीति के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा नजर आए। यह फिल्म लव ट्रायंगल पर आधारित है, जिसमें एक बिजनेसमैन को अपनी गर्लफ्रेंड की बहन से प्यार हो जाता है। उसे अपनी शादी के दिन इस बात का अहसास होता है। यह फिल्म वर्ष 2014 में रिलीज हुई और बॉक्स ऑफिस पर औसत रही। मीडिया बातचीत के दौरान परिणीति ने कहा, 'अगर मालती मेरी कोई फिल्म देखेगी, तो वह 'हंसीं तो फसी' होगी, क्योंकि यह किड्स फ्रेंडली फिल्म है। इस फिल्म के जरिए मैं उसे बताना चाहूंगी कि उसकी मासी बेहद क्रेजी है।' 

Kantara: क्या 'कांतारा' का हिंदी रीमेक बनेगा, कौन निभाएगा मुख्य किरदार? ऋषभ शेट्टी ने दिए चौंकाने वाले जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
Parineeti Chopra wants niece Malti Marie Chopra Jonas to watch kid friendly film Hasee Toh Phasee
परिणीति चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि इस साल की शुरुआत में प्रियंका और निक जोनस ने मालती का स्वागत किया। दोनों सरोगेसी की मदद से माता-पिता बने हैं। प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द ही वह सीरीज 'सिटाडेल' में नजर आएंगी। यह प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। इसके अलावा फरहान अख्तर द्वारा निर्देशित 'जी ले जरा' भी उनकी झोली में है। वहीं परिणीति चोपड़ा जल्द ही फिल्म 'ऊंचाई' में नजर आएंगी, जो 11 नवंबर 2022 को रिलीज होगी।

Priyanka Chopra: स्वदेश लौट रही हैं प्रियंका चोपड़ा! तीन साल बाद भारत वापसी को लेकर भावुक दिखीं एक्ट्रेस

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed