बॉलीवुड की देसी गर्ल ने दुनियाभर में अपने नाम का डंका बजा रखा है। वह अब भारत ही नहीं विदेश में भी सफलता का स्वाद चख चुकी हैं। ग्लोबल आइकन बन चुकीं प्रियंका चोपड़ा किसी न किसी वजह से आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। कभी अपनी फिल्मों को लेकर तो कभी अपनी निजी जिंदगी के कारण चर्चाओं में रहने वाली देसी गर्ल पिछले कई वर्षों से अपने पति निक, बेटी मालती और परिवार वालों के साथ विदेश में रह रही हैं। जिसके चलते उनके भारतीय फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेकरार रहते हैं और उन्हें सोशल मीडिया पर फॉलो भी करते हैं। जो फैंस हमारी प्यारी देसी गर्ल को भारतीय धरती पर कदम रखते देखना चाहते हैं उनके लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल, प्रियंका चोपड़ा जल्दी भारत वापस आ रही हैं।
Priyanka Chopra: स्वदेश लौट रही हैं प्रियंका चोपड़ा! तीन साल बाद भारत वापसी को लेकर भावुक दिखीं एक्ट्रेस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर करीब तीन साल बाद अपने भारत लौटने की जानकारी साझा की है। इस बार वह अपने देश अकेली नहीं बल्कि अपनी लाडली बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ आ रही हैं। प्रियंका यह जानकारी साझा करते हुए काफी भावुक दिखाई दीं। अभिनेत्री ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी यूएसए-मुंबई फ्लाइट के बोर्डिंग पास की एक तस्वीर पोस्ट की है और इसके साथ एक कैप्शन भी लिखा।
पाकिस्तानी फिल्म 'मौला जट्ट' की ताबड़तोड़ कमाई जारी, यूके बॉक्स ऑफिस पर 17 दिन में जूनियर एनटीआर की 'आरआरआर' को चटाई धूल
लंबे समय तक विदेश में रहने के बाद अपने देश लौटने के एहसास से बेहतर कुछ नहीं होता। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इस समय बहुत ज्यादा खुश हैं और इसकी वजह उनका लगभग तीन साल बाद भारत लौटना है। इंस्टाग्राम स्टोरी पर बोर्डिंग पास की तस्वीर साझा करते हुए अभिनेत्री ने लिखा, 'आखिरकार…घर जा रही हूं। करीब 3 साल बाद।' इस ट्रिप पर उनके साथ उनकी प्यारी सी नन्हीं राजकुमारी मालती मैरी चोपड़ा भी होंगी। बता दें, यह मालती की पहली भारत यात्रा होगी। प्रियंका कोरोना महामारी के बाद पहली बार भारत लौट रही हैं।
Kantara: क्या 'कांतारा' का हिंदी रीमेक बनेगा , कौन निभाएगा मुख्य किरदार? ऋषभ शेट्टी ने दिए चौंकाने वाले जवाब
प्रियंका कई वर्षों से अमेरिका में रह रही हैं। वह देश में पढ़ने के लिए 12 साल की उम्र में अमेरिका चली गई थीं। लेकिन वर्षों बाद वह भारत लौटीं और बॉलीवुड में अपना करियर बनाया। भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में एक बेहतरीन करियर के बाद, प्रियंका ने साल 2015 में 'क्वांटिको' से हॉलीवुड में कदम रखा था। इतना ही नहीं साल 2018 में उन्होंने अमेरिकी सिंगर और म्यूजिशियन निक जोनस से शादी भी रचा ली थी, जिसके बाद वह पूरी तरह से अमेरिका शिफ्ट हो गई थीं।
Movie Release This Week: इस हफ्ते रिलीज होंगी 23 फिल्में, क्या फोन भूत को टक्कर दे पाएंगी डबल एक्सएल और मिली