सब्सक्राइब करें

थ्रोबैक: 33 साल की उम्र में अनुपम खेर ने निभाया था हेमा मालिनी के पिता का किरदार, कभी ऑटोग्राफ के लिए किया था घंटों इंतजार

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Fri, 30 Jul 2021 05:39 PM IST
विज्ञापन
Anupam Kher played Hema Malini father at 33 in vijay recalls waiting for hours for her autograph
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अनुपम खेर अपनी फिल्मों के अलावा देश के मुद्दों पर भी खुलकर अपनी राय रखते हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर फैंस के साथ अपने फोटो शेयर करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने यश चोपड़ा की फिल्म 'विजय' का एक वीडियो साझा किया है। इसके साथ ही उन्होंने शूटिंग के बारे में खुलासा करते हुए लिखा कि वह केवल 33 साल के थे और उन्होंने फिल्म में हेमा मालिनी के पिता की भूमिका निभाई थी, जो उनसे सात साल बड़ी हैं। उन्होंने राजेश खन्ना के ससुर का भी किरदार निभाया था।



बता दें कि इस फिल्म के मुख्य स्टार कास्ट में राजेश खन्ना, हेमा मालिनी, अनिल कपूर, ऋषि कपूर, राज बब्बर और मीनाक्षी शेषाद्री शामिल थे। दिलचस्प बात यह है कि फिल्म में अनुपम ने खुद से साथ साल बड़ी हेमा मालिनी और तीन साल बड़े राज बब्बर के पिता की भूमिका और 13 साल बड़े राजेश खन्ना के ससुर का रोल किया था। 

Trending Videos
Anupam Kher played Hema Malini father at 33 in vijay recalls waiting for hours for her autograph
अनुपम खेर - फोटो : अमर उजाला मुंबई

अनुपम खेर ने जो वीडियो क्लिप शेयर किया है उसमें अनुपम खेर के साथ बॉलीवुड एक्टर्स राजेश खन्ना और हेमा मालिनी भी नजर आ रही हैं। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि फिल्म में हेमा मालिनी के पिता का किरदार कोई और एक्टर निभाने वाला था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Anupam Kher played Hema Malini father at 33 in vijay recalls waiting for hours for her autograph
अनुपम खेर - फोटो : Instagram
उन्होंने आगे लिखा, 'अपने कॉलेज के दिनों में हेमा मालिनी और राजेश खन्ना का ऑटोग्राफ लेने के लिए घंटों खड़ा था। वो समय कुदरत फिल्म का गाना 'हमें तुमसे प्यार कितना' की शूटिंग करने के लिए शिमला आए थे। वो अब उनके जैसे स्टार नहीं बनाते हैं! एक घटिया डायलॉग बोलने से न चूकें! इस दौरान उन्होंने कई हैशटैग का भी उपयोग किया।'
Anupam Kher played Hema Malini father at 33 in vijay recalls waiting for hours for her autograph
'सारांश' - फोटो : Twitter

बता दें कि यश चोपड़ा ने 'विजय' को अपनी बनाई सबसे कम पसंदीदा फिल्म माना था। कई क्रिटिक्स ने फिल्म की आलोचना करते हुए इसे यश चोपड़ा की ही पिछली अमिताभ बच्चन, शशि कपूर और संजीव कुमार स्टारर 'त्रिशूल' की रीमेक बताया था। अनुपम खेर की पहली फिल्म सारांश थी जिसमें उन्होंने 28 साल की उम्र में एक बूढ़े का किरदार निभाया था। अनुपम खेर इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा फिल्में करने वाले एक्टर्स में से एक हैं। इन दिनों अभिनेता अपनी पत्नी और सांसद किरण खेर का खास ख्याल रख रहे हैं।
 

विज्ञापन
Anupam Kher played Hema Malini father at 33 in vijay recalls waiting for hours for her autograph
अनुपम खेर - फोटो : अमर उजाला मुंबई
गौरतलब है कि अनुपम खेर इंडस्ट्री के ऐसे अभिनेता हैं जो अपने किरदार को खुद में अंदर तक उतार लेते हैं। 'कर्मा', 'तेजाब', 'राम लखन', 'दिल', 'सौदागर', '1942 ए लव स्टोरी', 'रूप की रानी चोरों का राजा' और 'हम आपके हैं कौन' जैसी कई फिल्मों में अनुपम खेर की भूमिका काफी सराहनीय रही। 'कुछ कुछ होता है', 'मोहब्बतें', 'वीर जारा', 'रंग दे बसंती', 'खोसला का घोसला','ए वेडनस डे', और 'स्पेशल 26' जैसी फिल्में अगर सफल हुईं तो उसमें अनुपम खेर की बड़ी भूमिका रही। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed