सब्सक्राइब करें

Raj Kundra Case: बीजेपी प्रवक्ता ने लगाया राज कुंद्रा पर गैंबलिंग का आरोप, कहा- लोगों को ठगने के लिए होता है शिल्पा के चेहरे का इस्तेमाल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Fri, 30 Jul 2021 05:34 PM IST
विज्ञापन
Raj Kundra Case BJP Leader Ram Kadam accuses him for game gambling  Know details
राज कुंद्रा, राम कदम - फोटो : Social Media

राज कुंद्रा की मुसीबते कम होने का नाम नहीं ले रही। अश्लील फिल्म बनाने और उसे अपने एप पर रिलीज करने के आरोप में फंसे राज कुंद्रा कोर्ट के आदेश के बाद 14  दिन की न्यायायिक हिरासत में हैं। इस मामले की छानबीन चल रही है, लेकिन अब इन सबके बीच महाराष्ट्र के बीजेपी प्रवक्ता राम कदम ने राज कुंद्रा पर गेम गैंबलिंग करने का आरोप लगाया है। उन्होने अपनी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बात का खुलासा किया कि राज कुंद्रा ने गेम गैंबलिंग करके पैसे कमाए।



डिस्ट्रीब्यूशन के नाम पर हड़पे पैसे

बीजेपी प्रवक्ता राम कदम का कहना है कि राज कुंद्रा ने डिस्ट्रीब्यूशन के नाम पर गरीबों के खूब पैसे हड़पे हैं। बीजेपी नेता का ये भी कहना है कि राज कुंद्रा ने इस गेम के प्रचार प्रसार के लिए अपनी पत्नी शिल्पा शेट्टी के नाम का भी उपयोग किया है। बीजेपी प्रवक्ता राम कदम ने खा, ‘राजकुंद्रा ने गॉड(GOD)ऑनलाइन गेम के जरिए लोगों के साथ धोखा किया’। उन्होने आगे कहा, ‘हम शिल्पा शेट्टी की प्रतिभा का पूरा-पूरा आदर करते हैं। लेकिन राज कुंद्रा के इस ऑनलाइन गेम का प्रचार करने के लिए शिल्पा शेट्टी के चेहरे का इस्तेमाल किया गया।

Trending Videos
Raj Kundra Case BJP Leader Ram Kadam accuses him for game gambling  Know details
राज कुंद्रा, राम कदम - फोटो : Social Media

गेम प्रमोशन के लिए लगाई शिल्पा की तस्वीरें

इस मामले में आगे मीडिया से बातचीत में बीजेपी नेता ने कहा, ‘राज कुंद्रा की वियान इंडस्ट्री ही का ही ये ऑनलाइन गेम है। इस कंपनी में राज कुंद्रा डाइरेक्टर हैं। इनका गॉड(गेम ऑफ डॉट्स) नामक एक गेम है। जिसके बारे में लोगों को बताया गया कि यह एक ऑनलाइन गेम है और पूरी तरह से वैध खेल है’। आगे उन्होने कहा, ‘इस कंपनी के लेटर हेड पर शिल्पा शेट्टी की तस्वीर है जिसे प्रमोशन के लिए इस्तेमाल किया जाता है। यह कहा गया कि इस गेम को सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त है। लोगों को इस खेल में इनाम राशि देने तक की बात कही गई। 2500 से 3000 करोड़ रुपए तक का घाटा वियान इंडस्ट्री ने किय और पूरे देश के लोगों को ठगा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Raj Kundra Case BJP Leader Ram Kadam accuses him for game gambling  Know details
राज कुंद्रा, राम कदम - फोटो : Social Media

लोगों को दिखाई वीडियो

मीडिया बातचीत के दौरान बीजेपी नेता राम कदम ने लोगों को इस गेम की एक वीडियो भी दिखाई। उन्होने आगे बातचीत करते हुए कहा, ‘किसी से 30 लाख तो किसी से 15 से 20 लाख लिया गया। गेम डिस्ट्रीब्यूशन के नाम पर लोगों से पैसे लिए गए। कुछ लोगों ने डिस्ट्रीब्यूटरशिप ली तो कुछ दिनों तक काम किया पर कुछ लोगों को ये एहसास तुरंत ही हो गया कि ये ठग रहे हैं’। राम कदम ने आगे बातचीत में कहा, ‘ये अधिकार किसी के पास नहीं है हमारे संविधान में की वो किसी को ठगे। राज कुंद्रा को ये अधिकार किसने दिया कि वो गरीबों को इस तरह से ठगे।

Raj Kundra Case BJP Leader Ram Kadam accuses him for game gambling  Know details
राज कुंद्रा, राम कदम - फोटो : Social Media

पैसे मांगने वालों के साथ मारपीट की गई

बीजेपी नेता ने आगे कहा, जो लोग भी अपने पैसे मांगने के लिए उनके पास गए उनके साथ मारपीट हुई और जिन्होने पैसे मांगे उनके खिलाफ पुलिस स्टेशन ने शिकायत करके उनकी जुबां बंद करवा दी’। इस कॉन्फ्रेंस दौरान उन्होने कहा कि यह किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ या समर्थन में प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं है, राज कुंद्रा द्वारा युवाओं को ठगने के संदर्भ में वो इस मुद्दे को उठा रहे हैं।
 
 

विज्ञापन
Raj Kundra Case BJP Leader Ram Kadam accuses him for game gambling  Know details
राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया
फरवरी में हुआ था पोर्नोग्राफी रैकेट केस का भंडाफोड़

बता दें, इस साल फरवरी में पोर्नोग्राफी रैकेट केस का भंडाफोड़ मुंबई क्राइम ब्रांच के सामने हुआ था। जब क्राइम ब्रांच को पता चला कि इस केस के तार मशहूर बिजेनसमैन और शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा से जुड़े हुए हैं तो इसकी जांच की जाने लगी। पांच महीने की जांच के बाद क्राइम ब्रांच को पुख्ता सबूत मिले जिसके आधार पर राज को गिरफ्तार किया गया।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed