सब्सक्राइब करें

दरियादिली: पांच साल के बच्चे की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएंगे अनुपम खेर, भावुक करे देगा ये वीडियो

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Fri, 25 Jun 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Anupam Kher promises to fund education to the 5 year child who recently lost his father
छोटे बच्चे के साथ अनुपम खेर - फोटो : Twitter

बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर अपनी फिल्मों के अलावा देश के मुद्दों पर भी खुलकर अपनी राय रखते हैं। सोशल मीडिया पर वह अपने फैंस के साथ अक्सर संवाद करते नजर आते हैं। अनुपम खेर इन दिनों अपने होमटाउन हिमाचल में हैं। यहां से अनुपम खेर कई वीडियोज और तस्वीरें लगातार साझा कर रहे हैं। बीते दिनों अनुपम खेर ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें हिमाचल के एक लोकल आदमी ने उन्हें पहचानने से इंकार कर दिया था। अनुपम का ये वीडियो खूब वायरल हुआ था। इसी बीच अनुपम ने एक और भावुक कर देने वाला वीडियो साझा किया है जिसमें वह एक छोटो बच्चे के साथ नजर आ रहे हैं। उनकी बातचीत सुनकर हर कोई भावुक हो रहा है।



पांच साल के बच्चे की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएंगे अनुपम खेर
अनुपम खेर ने इस वीडियो को अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से साझा किया है। वीडियो में अनुपम खेर बच्चे के साथ बातचीत कर रहे हैं। इस बातचीत में जब बच्चे ने खुलासा किया कि उसने अपने पापा खो दिया है तो अनुपम ने तुरंत उसकी पढ़ाई का पूरा खर्च उठाने का फैसला लिया।

Trending Videos
Anupam Kher promises to fund education to the 5 year child who recently lost his father
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया

अनुपम बच्चे के साथ रेलवे स्टेशन पर मौजूद हैं। यहां पर बच्चा अनुपम खेर के साथ लगातार ट्रेन और उसके इंजन के बारे में बात कर रहा है। अनुपम खेर बच्चे से कहते हैं कि 'आप तो बहुत बहादुर हो'। इसके बाद अनुपम बच्चे को लेकर ट्रैक पार करते हैं और प्लेटफॉर्म पर घूमने लगते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Anupam Kher promises to fund education to the 5 year child who recently lost his father
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया

बातों-बातों में अनुपम बच्चे से पूछते हैं, "आपके पापा कहां हैं?" इस पर वह जवाब देता है, "वो तो मर गए।" यह सुन अनुपम के पैरों तले जमीन खिसक जाती है और वह भावुक होकर तुरंत बच्चे की मां से पूछते हैं कि उनके पति का देहांत कैसे हुआ? तो जवाब मिलता है एक्सीडेंट में।

Anupam Kher promises to fund education to the 5 year child who recently lost his father
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया

इसके बाद अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर ऐलान किया कि वो इस बच्चे की पढ़ाई का खर्च उठाएंगे। अनुपम खेर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'पांच वर्षीय हिमांशु से मेरी मुलाकात शिमला के पास जतोग रेलवे स्टेशन पर हुई। उसकी बातों में जानकारी भी थी और सादगी भी। और फिर जिस सरलता से उसने एक बात कही उसने मुझे हिला दिया। मैंने हिमांशु की मां ऊषा से वादा किया है कि @anupamcares इसकी पूरी पढ़ाई का जिम्मा उठाएगा।' अनुपम खेर के इस कदम से उनके फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। सभी लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।
 

विज्ञापन
Anupam Kher promises to fund education to the 5 year child who recently lost his father
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें, शिमला से अनुपम खेर की बचपन की खास यादें जुड़ी हैं इसलिए वह हमेशा मदद के लिए तत्पर रहते हैं। उनके पिता नाभा में रहते हुए क्लर्क की नौकरी करते थे। बचपन शिमला में बीता, इसलिए उन्होंने करीब दो साल पहले शिमला के टुटू स्थित भवन में घर खरीदा था। ये भी उन्होंने ज्ञान चंद टुटू नाम के व्यक्ति के स्वजन से खरीदा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed