{"_id":"5b6fcd9a42c792762e7537eb","slug":"anupam-kher-shared-emotional-post-for-sonali-bendre","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कैंसर से जूझ रहीं सोनाली बेंद्रे को इस दिग्गज एक्टर ने बताया अपना 'हीरो', इमोशनल होकर लिखा खत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कैंसर से जूझ रहीं सोनाली बेंद्रे को इस दिग्गज एक्टर ने बताया अपना 'हीरो', इमोशनल होकर लिखा खत
Sun, 12 Aug 2018 04:31 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 12 Aug 2018 04:31 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
sonali and anupam
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे इन दिनों न्यूयॉर्क में कैंसर का इलाज करवा रही हैं। कुछ दिन पहले सोनाली ने अपने दोस्तों गायित्री ओबेरॉय और सुजैन के साथ की तस्वीर शेयर की थी जिसमें वह काफी खुश नजर आ रही थीं। सोनाली की सलामती के लिए न केवल उनके फैंस बल्कि बॉलीवुड सितारे भी दुआ कर रहे हैं। इस बीच सोनाली के साथ कई फिल्मों में काम कर चुके अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर ट्वीट किया जो बेशक सोनाली को इमोशनल कर सकता है।
2 of 5
अनुपम खेर बोले कि जब सोनिया देश की बात कर सकती हैं तो मैं कश्मीर की क्यों नहीं?
- फोटो : अमर उजाला
सोनाली बेंद्रे के साथ काम कर चुके अनुपम खेर ने ट्वीट किया - 'मैंने सोनाली बेंद्रे के साथ कई फिल्मों में काम किया है। वह बहुत ही दयालु हैं। बीते 15 दिनों में सोनाली के साथ समय बिताने का न्यूयॉर्क में मौका मिला। मैं इतना जरूर कह सकता हूं कि वह मेरी हीरो हैं।' अनुपम खेर का ट्वीट बताता है कि वह सोनाली के लिए कितने फिक्रमंद हैं। इस पोस्ट के साथ अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर सोनाली की तस्वीर भी शेयर की है।
I have done few films with @iamsonalibendre. We’ve met socially many times in Mumbai. She always has been bright & a very warm person. But it is only in the last 15days that I got the opportunity to spend some quality time with her in NY. And I can easily say,”She is my HERO.”😍 pic.twitter.com/z6iBe2s7fy
अनुपम खेर द्वारा पोस्ट की गई इस तस्वीर में सोनाली छोटे बालों में नजर आ रही हैं। सोनाली और अनुपम खेर ने एक साथ कई फिल्मों में नजर आए थे। इन फिल्मों के नाम 'कीमत', 'हमारा दिल आपके पास', 'ढाई अक्षर प्रेम के', 'दिल ही दिल में' फिल्में शामिल हैं। सोनाली बेंद्रे भले ही काफी मुश्किल वक्त से गुजर रही हों लेकिन अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर लगातार अपडेट कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Sonali Bendre
सोनाली बेंद्रे ने हाल ही में अपने बेटे के जन्मदिन पर पोस्ट किया था। इस पोस्ट में सोनाली ने लिखा था- 'मेरा सूरज, मेरा चंदा, मेरा तारा और मेरा पूरा आसमान। हो सकता है मैं थोड़ी मेलोड्रमैटिक हो गई हूं लेकिन अपने 13वें जन्मदिन पर तुम इसके हकदार हो । अब तुम युवा हो गए हो। इस बात को मानने में मेरे दिमाग को थोड़ा समय लगेगा । मैं तुम्हें नहीं बता सकती कि मुझे तुम पर कितना गर्व है।'
बता दें कि इससे पहले सोनाली एक बुक स्टॉल पर किताब खरीदती नजर आई थीं । कैंसर के इलाज के चलते सोनाली ने अपना सिर मुंडवा लिया है। पहले उन्होंने ब्वॉयकट बाल करवाए थे। अब वो बाल्ड हो गई हैं । फिलहाल हम तो यही कामना करते हैं सोनाली जल्दी से ठीक हो जाएं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।