फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anupam Kher: 67 की उम्र में भी इतने फिट हैं अनुपम खेर, देखिए बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन की ये तस्वीर

Mon, 18 Apr 2022 08:55 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निधि पाल Updated Mon, 18 Apr 2022 08:55 AM IST
विज्ञापन
anupam kher shared the picture of body transformation and written a note about fitness
अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम

हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर की फिल्म द कश्मीर फाइल्स रिलीज हुई है। इस फिल्म में अपने अभिनय के जरिए अभिनेता ने खूब तारीफ बटोरी है। उनकी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाया। ये तो सभी जानते हैं कि किरदार चाहे कॉमिक हो या फिर गंभीर अनुपम खेर अपने अभिनय के जरिए उसमें जान फूंक देते हैं। अभिनेता फिटनेस को लेकर भी काफी सतर्क रहने लगे हैं। पिछले महीने अपने 67वें जन्मदिन के अवसर पर अनुपम ने अपनी फिट बॉडी को फ्लॉन्ट किया था। उन्होंने जिम से अपनी एक फोटो शेयर की थी।

anupam kher shared the picture of body transformation and written a note about fitness
अनुपम खेर - फोटो : social media

हाल ही में अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह अपने बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन को दिखा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने फिटनेस के महत्व की बात करते हुए अपनी लाइफ स्टाइल का भी जिक्र किया है। उन्होंने लिखा- 'बदलाव के लिए आपकी इच्छा पहले की तरह रहने की आपकी इच्छा से ज्यादा होनी चाहिए। फिट रहने की शुरूआत जिम में होती है। यह आपके दिमाग में एक निर्णय के साथ शुरू होता है। उस निर्णय को लेने के लिए आज का दिन अच्छा है।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

anupam kher shared the picture of body transformation and written a note about fitness
अनुपम खेर - फोटो : social media

अभिनेता की इस पोस्ट पर फैंस के भी खूब कमेंट्स आ रहे हैं। ज्यादातर लोग इस उम्र में भी उनकी फिटनेस की तारीफ कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा- यकीन मानिए एक दिन पहले ही मैंने भी यही फैसला लिया था...अब आपकी पोस्ट देखने के बाद मुझे अपने निर्णय पर और मजबूती मिल रही है। दूसरे फैन ने लिखा- क्या ट्रांसफॉर्मेशन है सर...आप लाखों लोगों के लिए इंस्पिरेशन हो। वहीं बहुत से फैंस ने कहा- इस उम्र में भी आप बहुत हैंडसम लग रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
anupam kher shared the picture of body transformation and written a note about fitness
अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम

दिग्गज एक्टर अनुपम खेर ने विवेक अग्निहोत्री की फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई थी। निर्देशक ने भी आधिकारिक तौर पर अपनी अगली फिल्म 'द दिल्ली फाइल्स' बनाने की योजना का खुलासा किया है। इस एलान के बाद अनुपम खेर ने पोस्ट शेयर कर विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन कौशल की तारीफ करते हुए खुशी व्यक्त की। उन्होंने लिखा 'दिल्ली फाइल्स के लिए शुभकामनाएं प्यारे विवेक अग्निहोत्री... मुझे यकीन है कि एक फिल्म निर्माता के रूप में आप हमारे अतीत के दूसरे अध्याय को भी सही तरीके से दिखाएंगे।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed