फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लंदन में 'प्राइम मिनिस्टर' बने अनुपम खेर, तस्वीरें देख याद आ जाएंगे पूर्व पीएम मनमोहन सिंह

Thu, 05 Apr 2018 01:42 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 05 Apr 2018 01:42 PM IST
विज्ञापन
Anupam Kher Starrer Film Accidental Prime Minister Begins Shoot For Former PM Manmohan Singh Biopic
Anupam Kher

देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की बायोपिक 'द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' पिछले कई दिनों से सुर्खियों में है। अनुपम खेर स्टारर इस फिल्म की शूटिंग लंदन में शुरू हो चुकी है। साल 2004 से 2008 तक तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के मीडिया सलाहकार रहे संजय बारू की किताब पर आधारित इस फिल्म में अनुपम खेर के अलावा अक्षय खन्ना भी होंगे। फिल्म आम चुनावों से कुछ महीने पहले 21 दिसंबर 2018 को रिलीज की जाएगी। 

Anupam Kher Starrer Film Accidental Prime Minister Begins Shoot For Former PM Manmohan Singh Biopic
Anupam Kher

फिल्म के को-प्रोड्यूजर अशोक पंडित ने शूटिंग के दौरान ली गई कुछ तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इन फोटोज में अनुपम खेर अपने नए अवतार में हूबहू डॉ. मनमोहन सिंह जैसे दिख रहे हैं। फिल्म का निर्देशन विजय रत्नाकर गट्टे कर रहे हैं। 

Anupam Kher Starrer Film Accidental Prime Minister Begins Shoot For Former PM Manmohan Singh Biopic
Akshaye Kumar

फिल्म में अक्षय खन्ना संजय बारू के किरदार में दिखेंगे।वहीं, फिल्म में प्रियंका गांधी का किरदार आहना कुमरा निभाएंगी। आहना फिल्म 'लिपस्टिक अंडर माय बुरका' में नजर आ चुकी हैं।इस फिल्म का स्क्रीनप्ले हंसल मेहता ने लिखा है। जिस किताब पर यह फिल्म बन रही है उसे लेकर काफी विवाद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Anupam Kher Starrer Film Accidental Prime Minister Begins Shoot For Former PM Manmohan Singh Biopic
Arjun Mathur

फिल्म में यूके में जन्मे बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन माथुर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का किरदार निभाएंगे।पूर्व प्रधानमंत्री का किरदार निभाने को लेकर अनुपम खेर ने अपने एक इंटरव्यू में कहा, ' ऐसे रोल करना काफी चैलेंजिंग होता है क्योंकि आपकी तुलना होती है। मेरी पहली फिल्म 'सारांश' से ही मैंने चुनौतियों को स्वीकारा है इसलिए मैं पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का किरदार निभाने के लिए तैयार हूं।' 

विज्ञापन
Anupam Kher Starrer Film Accidental Prime Minister Begins Shoot For Former PM Manmohan Singh Biopic
Anupam Kher

पिछले साल अनुपम खेर ने फिल्म का पोस्टर रिलीज करते हुए लिखा, 'एक एक्टर के तौर पर खुद को फिर से गढ़ना चुनौतिपूर्ण होता है।'


अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed